खानपान सही रखा जाए तो कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है. पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स किसी दवा से कम नहीं होते हैं. साल 1979 में वर्ल्ड फूड डे मनाने का प्रसातव रखा गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दुनियाभर में ये दिन दुनियाभर में कुपोषण, भुखमरी, और खाद सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. आज भी लोग अपनी थाली में पर्याप्त पोषण शामिल नहीं करते हैं. खासकर हमारी माएं जो पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं वो अपनी ही सेहत को नजरअंदाज कर जाती हैं. जरूरी है कि उनकी डाइट में भी पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फूड्स को शामिल किया जाए.

बढ़ती उम्र में महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी होता है ताकि उम्र संबंधी समस्याओं से लड़ने की क्षमता बनी रहे. इस आर्टिकल में जानेंगे कि आपको अपनी मां की डाइट में कौन से 3 फूड जरूर शामिल करने चाहिए जो उनकी सेहत के लिए काफी जरूरी हैं.
बादाम करें डाइट में शामिल
न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन सोनिया नारंग ने बताया है कि आपको अपनी मां की डाइट में कौन से फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए. वो कहती हैं कि आप ये जरूर ध्यान रखें कि आपकी मां रोजाना बादाम खाएं. इसके लिए 5 बादाम को पानी में भिगोकर रखना है और इसके छिलके हटाकर मॉर्निंग में खाना है. इसमें विटामिन ई, हैल्दी फैट्स और मैग्नीशियम होता है जो हार्मोन के लिए अच्छा रहता है.
दूसरा फूड है अलसी
एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको अपनी मां की डाइट में दूसरा फूड अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स भी जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें ओमेगा 3, लिग्नन्स और फाइबर होता है हार्ट के लिए अच्छा रहता है. फ्लैक्स सीड्स खाने का बेस्ट तरीका है इसे पाउडर बनाकर खाएं. एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स का पाउडर दही में डालकर लंच के बाद खा सकते हैं.
Getty Images
तीसरा हेल्दी फूड है तिल
मां की डाइट के लिए एक्सपर्ट ने तीसरा फूड सफेद तिल बताया है. ये आयरन का बहुत अच्छा सोर्स होते हैं. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस होता है जो उनकी हड्डियों के लिए फायदेमंद रहता है. तिल को ड्राई रोस्ट करके एक चम्मच सोने से 1 घंटे पहले खाए जा सकते हैं.
View this post on Instagram
बढ़ती उम्र में महिलाओं की सेहत
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की हड्डियों का कमजोर होना बेहद आम समस्या है. 45 से 50 की एज के दौरान मोनोपॉज फेज शुरू हो जाता है. ऐसे में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और इस दौरान हेल्दी फूड्स लेना बेहद जरूरी होता है. हालांकि हर किसी की पोषण जरूरतें अलगअलग हो सकती हैं. ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन किसी तरह के हेल्थ प्रॉब्लम है तो डॉक्टर की बिना सलाह के कुछ खाएं.



