Trains Complaints App: आजकल ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में सफर के दौरान यात्रियों को कई बार अलग अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे ट्रेन में गंदगी, ट्रेन में देरी, सीट से जुड़ी समस्या , कोई परेशान करें, सुरक्षा से जुड़ी ऐसी कोई भी दिक्कत आती है, तो आप परेशान मत हों बल्कि रेल मदद ऐप और पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।

इस हेल्पालाइन नंबर में करें शिकायत

अगर आप ज्यादातर ट्रेन से सफर करते हैं और आपको गंदगी, सुरक्षा से जुड़ी समस्या, कोई परेशान करें या किसी भी आपात स्थिति, पूछताछ या शिकायत के लिए सीधे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर सकते हैं। यह 24 घंटे और 12 अलगअलग भाषाओं में उपलब्ध है।

 यदि कॉल नहीं करना चाहते तो आप मैसेज 139 पर अपना पीएनआर नंबर और समस्या लिखकर भेज सकते हैं।

रेल मदद ऐप का लें सहारा

अगर ट्रेन में किसी भी तरह की परेशानी हो तो अपनी शिकायत Rail Madad App पर जाकर ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। रेलमदद एप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना PNR नंबर दर्ज करें फिर उसमें शिकायत से जुड़े ऑप्शन को सलेक्ट करें। इसमें कोच से जुड़ी परेशानी, ट्रेन में देरी, सुरक्षा संबंधी परेशानी, सफाई और दूसरी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

जानिए कैसे करें शिकायत 

1. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन यूजर एप्पल ऐप स्टोर से RailMadad ऐप डाउनलोड करें। आप आधिकारिक वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं।
 
2. ऐप खोलकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरीफाई करें।

3. होमपेज पर जाकर ‘Train Complaint’ या संबंधित श्रेणी का चयन करें।

4. अपना PNR नंबर दर्ज करें, जिससे ट्रेन नंबर, कोच और बर्थ की जानकारी स्वतः आ जाएगी।

5. अपनी समस्या की सही कैटेगरी और सबकैटेगरी चुनें। बॉक्स में समस्या का विवरण लिखें। यदि जरूरी हो, तो सबूत के तौर पर फोटो या वीडियो अपलोड करें।

6. शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक यूनिक रेफरेंस नंबर मिलेगा।

7. ‘Track Your Concern’ विकल्प पर क्लिक करके अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई की लाइव स्थिति देख सकते हैं।

यह भी पढ़े: