Friday, December 5, 2025
Cricket

क्यों टूटी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी? अब पलाश की माँ ने बताई असली वजह, कहा “दोनों की शादी अब…

क्यों टूटी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी? अब पलाश की माँ ने बताई असली वजह, कहा “दोनों की शादी अब…
Amita Mucchal on Smriti Mandhana and Palash Mucchal Marriage

भारतीय महिला टीम (Team India) की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की उनके बॉयफ्रेंड और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल (Palash Mucchal) के साथ 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन अचानक से खबर आई कि अब ये शादी टल चुकी है. वहीं इसके बाद स्मृति मंधाना के मैनेजर ने बताया कि दोनों की शादी टलने की वजह स्मृति के पिता श्रीनिवासन का हार्टअटैक है.

शादी टलने के एक दिन बाद खबर आई कि पलाश मुच्छल की तबियत भी रो-रो कर बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब उनके शादी टलने को लेकर पलाश मुच्छल की माँ अमिता मुच्छल (Amita Mucchal) ने बड़ा खुलासा किया है.

पलाश मुच्छल की मां ने शादी टलने पर कही ये बात

पलाश मुच्छल को लेकर खबर आई कि वो स्मृति (Smriti Mandhana) को धोखा दे रहे थे. इस दौरान पलाश का नाम 2 लोगों से जुड़ा, जिसमे उनकी शादी की कोरियोग्राफर के अलावा मैरी डी कोस्टा नाम की लड़की के साथ फ्लर्टी चैट सामने आए. इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि दोनों की शादी अब टूट गई है और ये शादी नही होगी.

हालांकि अब पलाश मुच्छल की माँ अमिता मुच्छल ने कहा कि दोनों इस शादी के टलने से बेहद दुखी हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. पलाश मुच्छल की माँ अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि

“स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों तकलीफ में हैं. पलाश ने अपनी पत्नी के साथ घर आने का सपना देखा था. मैंने उनके लिए एक खास वेलकम भी प्लान किया था. सबकुछ ठीक होगा और शादी बहुत जल्द होगी.”

Smriti Mandhana ने हटाई शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की वजह इस कारण तेज हुई क्योंकि पहले तो ये खबर आई कि पलाश मुच्छल स्मृति मंधाना को अपनी कोरियोग्राफर और मैरी के साथ मिलकर धोखा दे रहे थे, इसके बाद देखा गया कि स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी हैं. वहीं पलाश मुच्छल के सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो अभी भी हैं.

 

View this post on Instagram

 

हालांकि अब पलाश मुच्छल की माँ इस बात की पुष्टि कर रही हैं कि जल्द ही दोनों की शादी होगी और डेट का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा. हालांकि अभी तक स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और उनके परिवार की तरफ से कोई भी खबर और स्टेटमेंट शादी को लेकर नही आ रहा है, वहीं पलाश मुच्छल की माँ अमिता मुच्छल और उनकी बहन पलक मुच्छल लगातार इस बात को कह रहे हैं कि जल्द ही दोनों की शादी होगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply