Lizzalazz Virat Kohli

Who is Lizzalazz: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आरसीबी (RCB) की जर्सी में धमाल मचा रहे विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में हैं. विराट कोहली अपने इन्स्टाग्राम की वजह से एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं, इसके पीछे की वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि इस्टांग्राम पर एक जर्मन इंफ्लुएंसर की पोस्ट लाइक करना है.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विराट ने ऐसे किसी का पोस्ट लाइक किया हो. इससे पहले पिछले साल विराट ने अवनीत कौर की भी पोस्ट लाइक की थी, अब विराट कोहली के पोस्ट लाइक करने के बाद सवाल ये है कि आखिर ये जर्मन इंफ्लुएंसर कौन है और क्यों विराट कोहली ने इनकी पोस्ट लाइक की है.

कौन हैं Lizzalazz?

Lizzalazz के इंस्टाग्राम पर 424k फॉलोअर्स हैं, उन्होंने अब तक 274 पोस्ट की हैं. Lizzalazz व्लॉगर हैं, जिन्हें खाने का बेहद शौक हे. इसके अलावा, वह गाना भी गा लेती हैं. वह साउथ कोरिया से लेकर श्रीलंका तक घूमी हुई है. Lizzalazz की जिस पोस्ट पर विराट कोहली ने लाइक किया है, वह इस साल 30 जनवरी को पोस्ट की गई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LizLaz (@lizlaz_tv)

Lizzalazz के बारे में जरूरी बातें

  • मूल निवासी: जर्मनी
  • पेशा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, व्लॉगर और सिंगर.
  • कंटेंट: लाइफस्टाइल, यात्रा, और ‘बोल्ड’ तस्वीरें.
  • शिक्षा: इन्होने साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) में एमए किया है.
  • भारत कनेक्शन: इन्होने अपने Instagram अकाउंट पर मुंबई, गोवा, दिल्ली, बेंगलुरु और हरियाणा सहित कई भारतीय स्थानों की यात्रा के वीडियो साझा किए हैं.

Lizzalazz जर्मनी की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, व्लॉगर, सिंगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस और यात्रा-आधारित तस्वीरों के लिए प्रसिद्ध हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हाल ही में, वह तब सुर्खियों में आईं जब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा कथित तौर पर उनकी एक पोस्ट को लाइक करने की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LizLaz (@lizlaz_tv)

फैंस कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ट्रोल

गौरतलब है कि विराट कोहली की शादी अनुष्का शर्मा से हुई है और इन दोनों के 2 बच्चे भी हैं, जिसमे बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम आकाय है. विराट कोहली ने Lizzalazz की तस्वीर को जानबूझकर लाइक किया है या फिर इन्स्टाग्राम एलोगार्थिम ने खुद ही लाइक किया है, लेकिन इसे लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

विराट के लाइक पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए. जहां रेडिट पर एक यूजर ने लिखा ‘अनुष्का के पति का एल्गोरिदम खतरनाक है. मेरे हिसाब से मार्क जुकरबर्ग को इस्तीफा दे देना चाहिए.’ वहीं, दूसरे ने कमेंट किया ‘ अनुष्का जरूरी दुखी होगी अब.’

ALSO READ: मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद आपस में भिड़े हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा की भी हुई एंट्री