Himachal Se: आजकल स्मार्टनेस का जमाना है। ये स्मार्टनेस खाना बनाने से लेकर ऑफिस के काम तक सभी में नजर आती है। घर के काम को आसान बनाने के लिए ऐसेऐसे हैक्स और टिप्स में जिनसे आपका घंटों को काम मिनटों में हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही मजेदार ट्रिक बता रहे हैं जिससे आपको उबले हुए आलू छीलने में घंटों समय नहीं लगाना पड़ेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आलू उबालने के इस हैक में आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना है। इससे आलू का छिलका आसानी से निकल जाएगा और इस तरह उबले आलू से आप कुछ भी बनाएंगे तो उसका स्वाद भी अच्छा होगा।

आलू उबालते समय कुकर में डाल दें ये चीज, खुद से निकलने लगेगा छिलका, बड़े काम की है ये ट्रिक​
आलू उबालते समय कुकर में डाल दें ये चीज, खुद से निकलने लगेगा छिलका, बड़े काम की है ये ट्रिक​

आलू का छिलका हटाने के हैक्स

नमक डाल दें आलू उबालते वक्त आप कुकर में पानी के साथ थोड़ा नमक डाल दें। नमक डालने से आलू का छिलका काफी ढीला हो जाता है, इससे छिलका आसानी से निकल जाता है। खासतौर से बड़े आलू को छीलना आसान हो जाता है। इससे आलू का स्वाद भी बढ़ जाता है।

1 चम्मच तेल कच्चे आलू को उबालते वक्त कुकर में 1 छोटा चम्मच तेल डाल दें। इससे आलू पर एक परत जैसी बन जाती है जिससे आलू को छीलना आसान हो जाता है। तेल डालने का एक और फायदा ये भी है कि इससे आलू फटते और टूटते नहीं हैं।

नींबू का रस आलू उबालते वक्त कुछ लोग पानी में थोड़ा नींबू का रस भी डाल देते हैं। इससे आलू का रंग ज्यादा सफेद रहता है। उबलने के बाद आलू का छिलका भी इससे आसानी से निकल जाता है। नींबू डालने से आलू का स्वाद भी अच्छा हो जाता है।

2 बूंद सिरका आलू को बहुत ज्यादा गलने से बचाने के लिए उबालते वक्त पानी में 2 बूंद सिरका डाल दें। सिरका डालने से आलू फटता नहीं है और उसकी बाहरी लेयर हल्की सख्त रहती है। आलू की चाट बनाने के लिए या पराठे बनाने के लिए इस ट्रिक से आलू उबालना अच्छा माना जाता है।