
Anushka Sharma Seen Wearing Radha Naam Jap Counter Ring: इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ में एक डिवाइस पहने नजर आ रही हैं, जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ये डिवाइस क्या है और कैसे काम करती है.
Virat Kohli का शानदान प्रदर्शन-
वैसे तो इतिहास उठाकर देखें तो Virat Kohli का IPL प्लेऑफ मैचों में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हाल ही में वो आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में दिखे. आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात के सामने 255 रन का बड़ा लक्ष्य रखा, इस मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
साथ दिखीं पत्नी Anushka Sharma-
इस दौरान उनकी पत्नी Anushka Sharma स्टैंड्स में बैठकर उनकी जीत की कामना कर रही थीं. अनुष्का अक्सर खेल के मैदान में पति का साथ देती नजर आती हैं. इस बार भी उन्होंने पूरा मैच, इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो उंगली में पहने कुछ नजर आ रही हैं.
हाथ में दिखी अनोखी रिंग-
लोगों ने अनुष्का के हाथ में एक खास चीज देखी, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये कोई महंगी अंगूठी नहीं बल्कि राधा नाम जप काउंटर रिंग (Radha Naam Jap Counter Ring) थी, जिसके बाद लोग उनके मुरीद हो गए हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं.
क्या है ये जप काउंटर रिंग?
Radha Naam Jap Counter Ring अनुष्का ने अपने हाथ में पहनी थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.यह एक छोटा डिजिटल या मैकेनिकल काउंटर होता है, जो अंगूठी की तरह उंगली में पहना जाता है, इसमें एक छोटा बटन या क्लिकर होता है, हर बार क्लिक करने पर यह संख्या बढ़ाता जाता है.
जाप करने का आधुनिक तरीका-
आजकल लोग इसका इस्तेमाल जप के लिए खूब कर रहे हैं. ये हिंदू परंपरा में जप माला का आधुनिक और आसान तरीका है. पुराने समय में लोग माला से नाम जपते थे, अब यह छोटी रिंग उसी काम को आसानी से करती है, अच्छी बात ये है कि आप इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं, आपको अक्सर लोग इसे ऑफिस, मेट्रो या फिर मैदान में पहनकर बैठे दिख जाएंगे.
अनुष्का इसे क्यों पहनती हैं?
अक्सर देखा गया है कि मैच के दौरान अनुष्का इस रिंग पर क्लिक करके राधा नाम या कोई मंत्र जपती रहती हैं. वो विराट और उनकी टीम की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं. हाल के मैच में जब RCB खेल रहा था, अनुष्का को इस रिंग के साथ प्रार्थना करते देखा गया.विराट और अनुष्का दोनों ही आध्यात्मिक जीवन जीते हैं. फैंस इसे अनुष्का की लकी चार्म बता रहे हैं.



