
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट में इश्क का भूत उस समय सिर चढ़कर बोलने लगा, जब अपनी शादी की खुशी साझा करने पहुंचा एक प्रेमी अपनी ही प्रेमिका के घर में बिना कपड़ों के पकड़ा गया. तीन बच्चों की मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख ससुराल वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी.
जानकारी के अनुसार, नहटौर निवासी आसिफ कुरैशी पिछले सात सालों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था. वह हाल ही में ईद मनाने अपने घर आया हुआ था. इसी बीच आसिफ का रिश्ता गाजियाबाद में तय हो गया. अपनी नई जिंदगी की शुरुआत से पहले वह अपनी पुरानी शादीशुदा प्रेमिका को यह खुशखबरी देने और मिठाई खिलाने शेरकोट पहुंच गया. आसिफ अपने साथ खजूर के पैकेट और मिठाई का डिब्बा भी लेकर आया था.
रोशनदान से खुली पोल, फिर हुई जमकर धुनाई
महिला ने अपने आशिक को खाना खिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और अंदर से कुंडी लगा ली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ. जब महिला के ससुराल वालों ने रोशनदान से झांक कर देखा, तो उनके होश उड़ गए. आसिफ और महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे. परिजनों ने तुरंत दरवाजा खुलवाकर आसिफ को बाहर निकाला और उस पर टूट पड़े. हंगामे और चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर आसिफ की आशिकी का भूत उतारा.
घंटों फोन पर रहती थी व्यस्त
महिला के देवर ने बताया कि उसकी भाभी पिछले कई दिनों से फोन पर घंटों व्यस्त रहती थी. घर वालों को शक तो था, लेकिन वे किसी ठोस सबूत का इंतजार कर रहे थे. आज जब प्रेमी खुद घर तक आ पहुंचा, तो सारा राज फाश हो गया.
बिना पुलिस कार्रवाई के भेजा वापस
हंगामे के बाद घंटों चले इस ड्रामे में गांव के गणमान्य लोग भी शामिल हुए. परिवार की साख और बदनामी के डर से ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी. प्रेमी आसिफ को ‘अच्छा खासा सबक’ सिखाने और दोबारा न आने की चेतावनी देने के बाद उसे वापस नहटौर भेज दिया गया.



