Friday, April 10, 2026
Cricket

डेविड मिलर की वजह से रोमांचक मैच में 1 रनों से हारी दिल्ली कैपिटल्स तो भड़के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा “जिस तरह से हम खेल रहे…

डेविड मिलर की वजह से रोमांचक मैच में 1 रनों से हारी दिल्ली कैपिटल्स तो भड़के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा “जिस तरह से हम खेल रहे…
Axar Patel on DC Loss

Axar Patel: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रोमांचक मैच में 1 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने बात की है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच को जीतने से बस 2 कदम दूर थी, 2 गेंदों में उन्हें 2 रनों की जरूरत थी, लेकिन वो 1 रन भी नही बना सके और 1 रनों से अक्षर पटेल (Axar Patel) की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Axar Patel ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार

गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि

“जाहिर है कि जिस तरह से हम खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला. इस तरह के करीबी मैचों में आप किसी भी चीज पर उंगली उठा सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, एक करीबी लक्ष्य का पीछा करते समय आप बहुत सी बातें कह सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें थोड़ा और समझदारी से खेलना चाहिए था. अगर महत्वपूर्ण समय पर विकेट नहीं गिरे होते, तो हम इस रन-चेज को पहले ही खत्म कर सकते थे.”

डेविड मिलर की गलती की वजह से हारी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच को जीतने के बेहद करीब थी. केएल राहुल जब तक बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा हो नही सका. केएल राहुल के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने जिम्मेदारी संभाली.

डेविड मिलर ने हारे हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर वो 2 रन बनाने में असफल रहे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply