Himachal Se: गर्मी के मौसम में पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा और ताजा बनाए रखने के लिए लोग मटके का इस्तेमाल करते हैं। मिट्टी से बने मटके में बेहद छोटेछोटे छिद्र होते हैं, जिनसे पानी की हल्की मात्रा बाहर निकलकर वाष्पित होती रहती है। इस प्रक्रिया से मटके के अंदर का पानी बिना फ्रिज के ही ठंडा हो जाता है। मटके का पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथसाथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

कई बार मिट्टी का मटका इस्तेमाल करने के दौरान टूट भी जाता है, जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इन मटकों को कई तरह से घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं टूटे हुए मटके का किनकिन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
1 प्लांटर बनाएं
टूटे हुए मटके का सबसे अच्छा इस्तेमाल प्लांटर के रूप में किया जा सकता है। बड़े टुकड़ों में मिट्टी भरकर छोटे फूलों वाले पौधे, तुलसी, मनी प्लांट या सक्युलेट्स लगाए जा सकते हैं। मटके की मिट्टी पौधों की जड़ों को ठंडक देती है। इसे आप बालकनी, छत या गार्डन में रख सकते हैं। वहीं, टूटे किनारों को रंग या डिजाइन से सजाकर और भी सुंदर बना सकते हैं।
2 पक्षियों के लिए दानापानी रखने का बर्तन
गर्मी के मौसम में टूटे मटके का इस्तेमाल पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए किया जा सकता है। मिट्टी का बर्तन पानी के लंबे समय तक ठंडा बनाए रखता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसमें बाजरा या दाना डालकर बर्ड फीडर बनाया जा सकता है।
3 सजावट
मटके के बड़े टुकड़ों को पेंट करके वॉल डेकोरेशन या कॉर्नर डेकोर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उस पर वारली आर्ट, मधुबनी डिजाइन या सिंपल रंग करके आकर्षक लुक दिया जा सकता है। इसके साथ ही छोटा एलईडी लाइट्स लगाकर इसे खूबसूरत लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके घर को पारंपरिक और रस्टिक लुक देने में मदद करेगा।
4 अगरबत्ती या दीया स्टैंड
मटके के छोटे मजबूत हिस्सों को साफ करके पूजापाठ में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अगरबत्ती लगाने के लिए छोटा छेद बनाकर स्टैंड तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही दीया रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
5 क्राफ्ट प्रोजेक्ट
टूटा हुआ मटका बच्चों के काफी काम आ सकता है। स्कूल प्रोजेक्ट या घर की क्राफ्ट एक्टिविटी में टूटे मटके का इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चे इसे रंग कर पेंटिंग सीख सकते हैं। इससे छोटी सजावटी चीजें, पेन स्टैंड या शोपीस बनाया जा सकता है।
इस तरह थोड़ी सी समझदारी और रचनात्मकता के साथ आप टूटी हुए मटके को फेंकने के बजाए दोबारा उपयोग में ला सकते हैं।



