Friday, April 3, 2026
Politics

मुनीर को जिसका डर था वही हुआ…तालिबान का तगड़ा हमला, बिछाई लाशें!

मुनीर को जिसका डर था वही हुआ…तालिबान का तगड़ा हमला, बिछाई लाशें!
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह से अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर स्ट्राइक की है उसके बाद तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए अपने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच लगातार जो हालात हैं वो बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान पर कैसे कहर बनकर टूट रही है? इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिकों को ढेर करके रख दिया। पाकिस्तान के कई सैन्य चौकियों को बुरी तरह से उड़ा दिया गया और कईयों पर कब्जा भी कर दिया गया। अब सीधा समझिए कि यह कोई छोटी-मोटी झड़प नहीं है। यह सीधा बॉर्डर पर युद्ध जैसी यहां पर स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। 

अफगानिस्तान की तरफ से तालिबान अब खुलकर आक्रामक मोड़ ले चुका है और पाकिस्तान को सीधे-सीधे जवाब देना शुरू कर दिया गया है। अफगान सेना ने डूरंड लाइन पार करते हुए बता दें कि खोस्त खुर्रम सेक्टर में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सीधा हमला बोल दिया है। और बता दें कि इस हमले में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक कई चौकियां यहां पर तबाह कर दी गई है। सैन्य वाहन जला दिए गए हैं और कुछ पोस्ट पर कब्जे की खबरें और दावे भी सामने आए हैं। यानी अब लड़ाई सिर्फ जवाब तक सीमित नहीं रही है। अंदर घुसकर कारवाही तक अब यह पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जो खबरें सामने आई उसके मुताबिक आर्टिलरी से लगातार गोलीबारी की जा रही है। टैंकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और देर रात तक फायरिंग की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। 12 घायल है लेकिन असली नुकसान काफी ज्यादा माना जा रहा है। 3 मार्च को बता दें कि अफगानिस्तान ने यह आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार प्रोविंस में फायरिंग की जिसमें एक की मौत हो गई और 16 घायल बताए गए जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इसके बाद से ही तनाव पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में लगातार बढ़ता गया। 

पाकिस्तान का यह आरोप भी है कि तहरीक तालिबान पाकिस्तान यानी कि टीटीपी जो है वो अफगानिस्तान उसे पनाह दे रहा है और यही आतंकी पाकिस्तान में घुसकर हमला करते हैं। लेकिन बता दें कि अफगानिस्तान ने कई बार यह साफ कर दिया है और यह जवाब भी दिया है कि यह पाकिस्तान की अपनी खुद की समस्या है। हकीकत यह है कि पाकिस्तान आज दो तरफ से दबाव में है। पहला अंदर आतंकवाद और दूसरा बाहर बॉर्डर पर जवाबी हमला और अब अफगानिस्तान ने सीधे उसकी सीमा में घुसकर जवाब देना शुरू कर दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और कंट्रोल हाथ से निकलता हुआ साफ नजर आ रहा है। जिस पाकिस्तान ने सालों तक दूसरों की जमीन पर आग लगाई आज वही आग उसकी अपनी सीमा तक जा पहुंची है। बता दें कि अफगानिस्तान अब सिर्फ चेतावनी नहीं दे रहा बल्कि सीधे जवाब दे रहा है।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply