Wednesday, April 8, 2026
Uncategorized

युद्ध से सोने का ये कैसा कनेक्शन? इधर सीजफायर का ऐलान, उधर सोना-चांदी में तूफान!..

युद्ध से सोने का ये कैसा कनेक्शन? इधर सीजफायर का ऐलान, उधर सोना-चांदी में तूफान!..
युद्ध से सोने का ये कैसा कनेक्शन? इधर सीजफायर का ऐलान, उधर सोना-चांदी में तूफान!..

Gold-Silver: उधर अमेरिका और ईरान ने 14 दिनों के सीजफायर का ऐलान किया और इधर भारतीय बाजार में सोने-चांदी ने ऊंची छलांग लगा दी. 8 अप्रैल, बुधवार को सोने-चांदी दोनों के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई. युद्ध पर ब्रेक लगने की घोषणा होने के साथ ही सोना 4300 रुपये तक चढ़ गया तो चांदी में 14000 रुपये की तेजी देखने को मिली. युद्धविराम की खबरों के साथ ही आज शेयर बाजार 2983 अंकों की तेजी आई. रुपये ने डॉलर के मुकाबले 43 पैसों की मजबूती हासिल की. वहीं क्रूड ऑयल में 15 फीसदी की बड़ी गिरावट आई और तेल की कीमत गिरकर 94 डॉलर पर पहुंच गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहां शेयर बाजार चढ़ा, रुपया मजबूत हुआ, तेल के दाम गिरे, वहीं सोना तनाव में दिखा. युद्ध पर ब्रेक की खबर से सोना महंगा हो गया. समझते हैं कि युद्ध के साथ ये सोने का कौन सा रिश्ता है कि शांति के आगाज के साथ ही सोने-चांदी के दाम बढ़ गए हैं.

आज क्या है सोने-चांदी का रेट ?
कॉमेक्स पर सोना आज 3.1 फीसदी की तेजी के साथ 4850 डॉलर प्रति औंस, चांदी 6.80 फीसदी की तेजी के साथ 76.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. MCX पर बात करें तो सोना 2.36% की बढ़त के साथ 1,53,834 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.36% बढ़कर 2,45,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएसन की वेबसाइट पर जारी रेट लिस्ट देखें तो …

24 कैरेट वाला सोना 1,52,068 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट वाला सोना 1,39,294 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट वाला सोना 1,14,051 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना क्यों महंगा हो रहा है ?
युद्ध थमने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की खबरों ने जहां दुनियाभर को राहत दी है , उसके उलट सोना तनाव में दिखा और उसकी कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है. बाजार जानकारों की माने तो युद्ध टलने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से सोना महंगा हो रहा है. डॉलर की मजबूती ने सोने की मांग को बढ़ा रही है. वहीं युद्ध में आ रही शांति निवेशकों को वापस से सुरक्षित निवेश (गोल्ड) की ओर आकर्षित कर दिया है. मांग बढ़ने के साथ-साथ दाम में भी तेजी लौट रही है.

सोना-चांदी और युद्ध का कनेक्शन
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान की वजह से कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट आई. जो क्रूड ऑयल 115 डॉलर पर पहुंच गया था, वो गिरकर 94 डॉलर पर पहुंच गए हैं. युद्ध की वजह से तेल के दाम बढ़ रहे थे, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो रहा था.महंगाई बढ़ने से दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ने लगी थी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड जैसे बड़े केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर महंगाई को काबू करने की प्लानिंग कर रहे थे. ये महंगाई निवेशकों को सोने से दूर कर रही थी. युद्ध की वजह से शेयर बाजार गिर रहा था, निवेशक स्टॉक्स मार्केट में हो रहे नुकसान की भरपाई सोना बेचकर कर रहे थे. सोने की मांग में कमी उसकी कीमतों को गिरा रही थी. अब चूंकि युद्ध पर दो हफ्ते के ब्रेक लगा है. तेल सस्ता हो रहा है , तो निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है. इससे सोना और चांदी में फिर से खरीदारी बढ़ी है और दाम बढ़ने लगे हैं.

क्या अभी और महंगा होगा सोना-चांदी ?
सोने की कीमत में अभी तेजी आ सकती है. बाजार जानकारों के मुताबिक सोना 1.60 लाख से 1.65 लाख रुपये की कीमत को छू सकती है. अगर युद्ध थम गया और अमेरिका और ईरान के बीच बात बन गई तो सेफ हैवन सोने में निवेश बढ़ेगा और कीमत में तेजी आएगी. हालांकि सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई सो काफी सस्ता है. 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेच वाले सोने की कीमत 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply