Himachal Se: किचन जब व्यवस्थित और सजा हुआ होता है तो इससे न सिर्फ काम करने में आसानी होती है, बल्कि मूड भी सही रहता है। चीजें खोजने में आसानी होती है और भोजन पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका किचन मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आए। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह मॉड्यूलर किचन की मांग बढ़ गई है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब जगह कम हो। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किचन के लिए स्पेस थोड़ा ज्यादा चाहिए होता है। लेकिन कुछ ऐसे किचन के डिजाइन हैं जो कम स्पेस में भी बड़ा नजर आते हैं और रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है।

सीमित जगह में मॉड्यूलर किचन बनवाते वक्त उसके स्टोरेज और रंगों का चयन भी बेहद जरूरी होता है। स्मार्ट स्टोरेज के जरिए आप किचन की सारी चीजों को बेहतर तरीके से रख सकते हैं। वहीं, रंगों का सही चयन किचन को एक प्रीमियम और आकर्षक लुक देने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं छोटी जगह में किचन के कुछ खास डिजाइन।
1 हैंडललेस कैबिनेट्स
अगर किचन स्पेस छोटा है तो इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों को काफी सोच समझकर लगवाना चाहिए। छोटीछोटी चीजों की मदद से आप किचन को स्पेसियस बना सकते हैं। छोटे किचन में बड़े और उभरे हुए हैंडल जगह को अधिक भरा हुआ दिखा सकते हैं। ऐसे में हैंडललेस कैबिनेट्स या पुशटू ओपन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन कैबिनेट्स की साफ और स्मूद फिनिश किचन को आधुनिक और प्रीमियम लुक देती है।
2 ऊंचाई तक कैबिनेट बनाएं
अक्सर देखा जाता है कि लोग किचन में कैबिनेट के ऊपर थोड़ा स्पेस छोड़ देते हैं, जिसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे में आप ऊपर वाले एरिया को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। खासकर छोटे किचन में यह एरिया काफी काम आ सकता है। छोटी किचन में जगह बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि दीवार की पूरी ऊंचाई का इस्तेमाल करें। फर्श से लेकर छत तक बने कैबिनेट्स किचन किचन की स्टोरेज क्षमता को काफी बढ़ा देते हैं। आप ऊपरी हिस्से में कम इस्तेमाल होने वाले बर्तन, कंटेनर या अन्य सामान आसानी से रख सकते हैं।
3 एलशेप
छोटी जगह के लिए सबसे अधिक पसंद की जाने वाली डिजाइनों में से एक एलशेप है। इसमें किचन के दो कोनों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे रसोई के बीच का हिस्सा पूरी तरह खाली रहता है, जिससे काम करने में आसानी होती है। इस डिजाइन में सिंक, गैस स्टोव से लेकर फ्रिज तक को सुविधाजनक तरीके से व्यवस्थित रखा जा सकता है। इससे किचन खुला और बड़ा नजर आता है। अतिरिक्त स्टोरेज के लिए आप ऊपर की खाली दीवार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 कैबिनेट का सही चुनाव
किचन में लगाए जाने वाले कैबिनेट भी इसके लुक को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हाईग्लॉस लैमिनेट्स या एक्रेलिक फिनिश वाली कैबिनेट्स छोटी किचन के लिए सबसे अच्छा मानी जाती हैं। इसकी चमक रोशनी को परिवर्तित करती है, जिससे आपका किचन अधिक बड़ा और खुलाखुला नजर आता है। इसके साथ ही किचन काफी आकर्षक और मॉडर्न लगता है।
5 स्ट्रेट या पैरेलल किचन डिजाइन
अगर किचन के लिए संकरी या लंबी जगह है, तो स्ट्रेट या पैरेलल किचन डिजाइन परफेक्ट माना जाता है। इसमें आमनेसामने की दो दीवारों पर प्लेटफॉर्म और कैबिनेट्स बनाए जाते हैं, जिससे छोटा किचन भी अधिक व्यवस्थित और बड़ा नजर आता है।



