Himachal Se: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने का तरीका सदियों पुराना है। यह नुस्खा दांतों की सफाई और मुंह की बदबू से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और तेल की क्लीनिंग प्रॉपर्टीज मुंह में जमा गंदगी, बैक्टीरिया और प्लाक को कम करने में मदद कर सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि यह देसी नुस्खा सालों से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनाया जाता रहा है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में आधा नमक लें। इसमें कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे उंगली या ब्रश की मदद से दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं। 12 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
क्या मिलते हैं फायदे?
-
दांतों का पीलापन कम करने में मदद: नमक और सरसों का तेल दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को हटाने में मदद कर सकते हैं, जिससे दांत साफ नजर आने लगते हैं।
-
मुंह की बदबू से राहत: नमक और सरसों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया की संख्या कम करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे सांसों की बदबू कम हो सकती है।
-
मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद: हल्की मसाज करने से मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे मसूड़े मजबूत बनने में मदद मिलती है।
-
दांतों की सफाई में असरदार: यह नुस्खा मुंह की सफाई करने और ओरल हाइजीन बनाए रखने में मददगार माना जाता है।
ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा नमक इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है। हफ्ते में 23 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। अगर मसूड़ों में सूजन, खून या तेज दर्द की समस्या हो तो डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।



