समाजवादी पार्टी की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर बीजेपी ने ‘सपा के पाप का घड़ा’ फोड़ा था. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस मौके पर सपा पर 34 आरोप लगाते हुए सपा के कारनामों की फेहरिस्त पेश की थी. उसके जवाब में आज समाजवादी पार्टी ने बनारस में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सपा कार्यकर्ताओं ने पाप के घड़ा के जवाब में ‘बीजेपी के नाम का घड़ा’ फोड़ा है.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के 12 साल के भ्रष्टाचार का घड़ा फूट रहा है. बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कई पोस्टरवार हो रहा है तो कहीं शबदवाण चल रहे हैं. इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने घड़ावार शुरू कर दिया.

बीजेपी ने फोड़ा था पाप का घड़ा

हाल ही में लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ‘सपा के पाप का घड़ा’ लिखा एक घड़ा फोड़ा और सपा के 34 कारनामे गिनाए थे. कहा था कि सपा अपने इन्हीं कारनामों के चलते सत्ता से बाहर हुई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बीजेपी के घड़ावार का जवाब सपा ने बनारस बीजेपी के नाम का घड़ा फोड़कर दिया है. कहा कि इस घड़े को जनता रूपी शस्त्र से फोड़ा जा रहा है.

सपा ने किया पलटवार

बीजेपी के घड़ा फोड़ने पर पलटवार करते हुए सपा ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. इस दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से बीजेपी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. वाराणसी के कलेक्ट्रेट के सामने जमा हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का घड़ा फोड़ा. इस घड़े पर भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई लिखा हुआ था. इसके अलावा मिली भगत,भाई भतीजावाद, घोटाला और कमीशन खोरी भी लिखा हुआ था.