MumbaiBengaluru Highway Traffic Alert: गुगल मैप को मुंबईबेंगलुरु हाईवे बंद दिखाने को कहा गया है. जावकारी के अनुसार, महाराष्ट्रकर्नाटक सीमा पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है. किसान मंगलवार सुबह से गन्ने की कीमतों, इथेनॉल की दरों और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे महाराष्ट्रकर्नाटक सीमा पर पर आज व्यस्त मुंबईबेंगलुरु नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

पुलिस ने इस रास्ते से यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी है कि इस मार्ग सफर करने से बचें. इतना ही नहीं पुलिस ने गुगल मैप के अधिकारियों को प्रभावित हिस्से को बंद दिखाने का अनुरोध किया है. कोल्हापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि वो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.
पुलिस ने गूगल मैप के अधिकारियों को लिखा पत्र
पुलिस ने गूगल मैप के अधिकारियों को पत्र लिखकर ये गुजारिश की है कि नेशनल हाईवे 48 के प्रभावित हिस्से को बंद दिखाया जाए. पुलिस ने ऐसा कर्नाटक में महाराष्ट्र सीमा के पास कोगनोली टोल प्लाजा पर जारी प्रदर्शन के कारण किया है. आंदोलन के कारण महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अन्य हिस्सों से कर्नाटक के बेलगावी व बेंगलुरु की ओर जाने वाले यातायात पर असर पड़ा है.
हालात सामान्य होने में समय लग सकता है
पुणे रेंज के पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवाजी पवार के कार्यालय के अनुसार, बुधवार सुबह भी स्थिति में कोई तब्दीली नहीं हुई थी. पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि जब तक जरूरत न हो नेशनल हाईवे 48 पर सफर करने से बचें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक जाम की स्तिथि है और हालात सामान्य होने में समय लग सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि स्थिति में सुधार होने पर यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी. जब ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा, तो पुलिस ‘गूगल मैप्स’ को इसकी जानकारी देगी. ताकि सड़क बंद होने से संबंधित सलाह वापस ली जा सके.



