दो युवतियों का एक ही जाति के युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी उन्हें खौफनाक सजा मिली है। पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर दोनों बेटियों की हत्या कर दी।

दोनों बहनों को पिता और भाइयों ने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।- India TV Hindi
दोनों बहनों को पिता और भाइयों ने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के पिपराघाट देव नारायण टोला में एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी ही दो सगी बेटियों की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। उनकी कसूर सिर्फ इतना था कि गांव के दो अलग-अलग युवकों से प्रेम करता थी। वो युवकों भी उन्हीं की जाति से भी थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार है, जबकि पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रेम प्रसंग से नाराज था परिवार

जानकारी के मुताबिक, पिपराघाट देव नारायण टोला निवासी रामप्रसाद सहनी की दो बेटियां- 20 वर्षीय लाली और 18 वर्षीय शीला का गांव के ही दो युवकों से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गई थीं। इसके बाद पिता रामप्रसाद ने सेवरही थाने में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तलाश कर दोनों युवतियों को अलग-अलग शहरों से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया था।

फोन पर बात करने से भड़का गुस्सा

बताया जा रहा है कि रामप्रसाद की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, और उसने अकेले ही बड़ी मुश्किलों से अपने बच्चों को पाला था। घर लौटने के बाद पिता को उम्मीद थी कि बेटियां सुधर जाएंगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने उन पर कई तरह की पाबंदियां भी लगाई थीं, लेकिन लाली और शीला चोरी-छिपे अपने प्रेमियों से मोबाइल पर बात करती रहीं। इस बात को लेकर घर में लगातार विवाद होता रहता था। मंगलवार रात दोनों बहनों को एक बार फिर फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया गया। इस बात से नाराज पिता और भाइयों ने उनका मोबाइल छीन लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता और भाइयों ने दोनों बहनों की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों की मौत हो गई।

भाई गिरफ्तार, पिता की तलाश जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता रामप्रसाद सहनी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची सेवरही थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।