: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की विशाल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले वहां धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। रिफाइनरी से उठता धुएं का बड़ा गुबार दूरदूर तक दिखाई दिया।

विशाखापत्तनम HPCL रिफाइनरी में लगी भीषण आग

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग तेल टैंक के पास लगी, जिससे आसपास के औद्योगिक इलाकों मलकापुरम और श्रीहरिपुरम में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद… pic.twitter.com/sWEpABESOZ

— Bansal News Official November 2, 2026

सल्फर पिच टैंक में लगी आग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में आग लगी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग इसी हिस्से तक सीमित है और प्लांट के दूसरे जरूरी हिस्सों तक नहीं पहुंची है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे बड़े हादसे का खतरा कम हुआ है।

दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही की फायर ब्रिगेड टीम और दूसरे दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त ने बताया कि आग फिलहाल टैंक तक ही है। रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों को अभी कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, धुएं को भी फिलहाल खतरनाक नहीं माना गया है। सबसे राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है।