श्रद्धा दुबे की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर पता चलता है कि वो आलीशान जिंदगी जीती है. तस्वीरों में अक्सर महंगे होटल, ट्रिप्स और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई देती है. श्रद्धा अपने इंस्टा से लग्जरी नामचीन ब्रांड्स के बैग्स से लेकर फुटवियर तक शो करती नजर आती है.

श्रद्धा दुबे लंबे मूल रूप से तो राय बरेली की है, लेकिन अपने डिवोर्स के बाद लखनऊ आ गई और यहीं से मॉडलिंग शुरू की. वह ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा ले चुकी है. इसी के साथ वह बतौर स्पेशल गेस्ट भी कई जगहों पर पहुंचती थी, जिसकी वीडियो खुद शेयर की है.
श्रद्धा बतौर मॉडल काम करती थी, इसलिए उसके सोशल मीडिया पर कई कमर्शियल फोटोशूट की तस्वीरें भी दिखाई देती हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती थी. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 143K फॉलोअर्स हैं. वो न सिर्फ लग्जरी होटल, रिजॉर्ट से लेकर महंगी कारों तक को फ्लॉन्ट करती नजर आती है.
श्रद्धा दुबे अपने बॉयफ्रेंड शिवा शर्मा के मर्डर के आरोप में इस वक्त पुलिस के शिकंजे में है. मॉडल और फैशन ब्लॉगर श्रद्धा की कई सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अगर इसमें उसके लाइफस्टाइल को देखा जाए तो जिंदगी के निजी पन्नों के बजाय बस ज्यादातर स्टाइलिश, लग्जरी फोटो शूट्स और वीडियो ही होते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
स्ट्रगलिंग मॉडल होने के बावजूद भी श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा लग्जरी है. कुछ तस्वीरों में हिल स्टेशन और धार्मिक जगहों पर भी श्रद्धा दुबे को देखा जा सकता है. वहीं उसके अपने प्राइवेट बॉडी गार्ड्स भी साथ रहते थे. इसके अलावा वो फैशन शोज में भी शामिल होती रहती थी.



