प्रयागराज में रहने वाले आईटी प्रोफेशनल अभिनव मिश्रा को एक जरूरी मीटिंग के लिए दिल्ली जाना था. पहले वो या तो महंगी फ्लाइट लेते थे या फिर भीड़भाड़ वाली पुरानी ट्रेनों में झटकों और देरी से जूझते थे लेकिन इस नवंबर अभिनव ने 2 नवंबर 2026 से शुरू हुई नई वाराणसीनई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में टिकट बुक किया. रात करीब 10:30 बजे प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन में सवार होते ही उन्हें लगा जैसे किसी प्रीमियम होटल या फ्लाइट के केबिन में आ गए हों. बिना किसी झटके या तेज शोर के ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, कंफर्टेबल बर्थ पर गहरी नींद आई और सुबह करीब 6:10 बजे वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर गए.

अभिनव का यह अनुभव भारतीय रेलवे में बीते सात सालों में आए बदलाव की कहानी भी है. 2019 में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस अब चेयरकार ही नहीं स्लीपर ट्रेन बनकर भी लंबी दूरी वाली रात की यात्रा का एक्सपीरियंस भी बदल रही है.

2019 से 2026 तक का सफर

  • 15 फरवरी 2019: देश की पहली सेमीहाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनी इस ट्रेन ने 759 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में तय की और ट्रायल में 183 किमी/घंटा की रफ्तार छूकर इतिहास रच दिया.
  • सितंबर 2022 : रेलवे ने पहले से हल्की और ज्यादा तेज दूसरी पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें उतारीं. जो महज 52 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.
  • जनवरी 2026: लंबी दूरी वाला रात का सफर आरामदायक हो, 17 जनवरी 2026 को हावड़ा और कामाख्या के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हुई.
  • नवंबर 2026 : 31 अक्टूबर 2026 को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद 2 नवंबर 2026 से वाराणसीप्रयागराजनई दिल्ली रूट पर वंदे भारत स्लीपर की नियमित सेवा शुरू हो गई. 16 एसी कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों के सोने की व्यवस्था है, जिसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच हैं. वाराणसी से किराया थर्ड एसी से फर्स्ट एसी तक 1,915 से 3,030 रुपये तक रखा गया है.
  • 2026 के अंत तक का नेटवर्क और बुलेट ट्रेन: आज देशभर में 164 से ज्यादा वंदे भारत सेवाएं दौड़ रही हैं. मुंबईअहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे देश के पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम लास्ट स्टेज में है.

कौनसी टेक्नोलॉजी इसे बनाती है खास?

वंदे भारत की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फप्रोपेल्ड ट्रेन सेट होना है. पारंपरिक ट्रेनों में आगे लगा इंजन पूरे डिब्बों को खींचता है, जबकि वंदे भारत में अलग इंजन नहीं होता. इसके कोचों के नीचे लगी ट्रैक्शन मोटर पहियों को सीधे ताकत देती हैं. इससे ट्रेन तेजी से रफ्तार पकड़ती और रुकती है.

कोच के नीचे एयरस्प्रिंग और बोल्स्टरलेस बोगी जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे तेज गति पर भी झटके और शोर कम महसूस होते हैं. इसके अलावा ट्रेन में स्वदेशी एंटीकोलिजन सिस्टम ‘कवच’, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, सेंसर वाले ऑटोमैटिक दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, बायोवैक्यूम टॉयलेट और यूवी एयर प्यूरिफिकेशन वाले एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. रीजेनरेटिव ब्रेकिंग में ब्रेक लगाने पर मोटर बिजली पैदा करती है, जिसे वापस ग्रिड में भेजा जा सकता है.

क्या फ्लाइट का विकल्प बन सकती है वंदे भारत?

वाराणसी या प्रयागराज से दिल्ली की फ्लाइट का किराया अक्सर 8,000 से 13,000 रुपये तक पहुंच जाता है. इसके अलावा एयरपोर्ट पहुंचने और सिक्योरिटी चेक में 23 घंटे का समय लगता है. इसके मुकाबले वंदे भारत स्लीपर में यात्री रात को शहर के बीच बने स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं, सफर के दौरान आराम कर सकते हैं और सुबह दिल्ली पहुंच सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस तरह समय और पैसे दोनों की बचत होती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वंदे भारत प्रोजेक्ट के प्रमुख और भारतीय रेलवे के पूर्व जीएम डॉ. सुधांशु मणि का कहना है कि वंदे भारत एक सेल्फप्रोपेल्ड ट्रेन सेट है, जिसकी तुलना शताब्दी या दुरंतो जैसी पारंपरिक ट्रेनों से नहीं की जा सकती क्योंकि यह अपनी तेज़ गति पकड़ने और रुकने की क्षमता से यात्रा का समय कम करती है. इसे 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए बनाया गया था, लेकिन पटरियों के काम में देरी, सुरक्षा चिंताओं और अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ने वाले असर के कारण इसे अभी तक पूरी रफ्तार से नहीं चलाया जा सका है.

वैसे पर्यावरण के लिए रेल,रोड या एयर के मुक़ाबिल, सब से अच्छा है और हर तरह की ट्रेनों को बढ़ावा देना चाहिए. तेज़ और आरामदायक प्रीमियम ट्रेनों के साथसाथ सरकार को आम आदमी की यात्रा गरिमापूर्ण, अगर बहुत आरामदायक ना भी हो सके, बनाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें लंबी दूरी की यात्रा खड़े होकर और मुश्किल हालात में न करनी पड़े.