Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला धीरेधीरे और गरमाता ही जा रहा है. सोमवार को अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि कोई भी वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा. इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने मुखर होकर कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अयोध्या छोड़ना होगा. अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा. किसी को अयोध्या में आने नहीं दिया जाएगा. बता दें कि पुलिस ने सोमवार को ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान रिकॉर्ड किया है. अनिल मिश्रा, गोपाल राव का स्टेटमेंट अभी नहीं हुआ है. इनका भी जल्द होगा. एकएक करके करीब 140 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे.
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | alleged Ram Mandir donation embezzlement case | Kalika Prasad Mishra, President, Ayodhya Bar Association says, “No lawyer will represent the accused in the case and if anyone does, a fine of Rs 5 lakh will be imposed on them” https://t.co/6qBJejQvzj pic.twitter.com/uqZqaLDnKu
— ANI June 29, 2026
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .



