Saanp ka Bil: बारिश के मौसम में गार्डन या घर के आसपास दिख रहे छोटेछोटे बिल को हल्के में बिल्कुल न लें, ये चूहों के नहीं बल्कि जहरीले सांपों के ठिकाने भी हो सकते हैं। ऐसे में अब आप कैसे पहचाने की यह किसके बिल हैं, तो आइए जानते हैं। 

घर के किसी कोने में या फिर गार्डन में बने छोटेछोटे छेद अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें चूहों, कॉकरोच या फिर दूसरे छोटे जीवों का बिल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यही लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि, सांप आमतौर पर खुद बिल नहीं खोदते। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स की माने तो, वे चूहों, गिलहरियों या फिर अन्य जानवरों द्वारा बनाए गए खाली बिलों में जाकर रहने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके घर या फिर गार्डन के आसपास भी कोई संदिग्ध छेद दिखाई दे रहा है, तो इन संकेतों की मदद से पता लगाया जा सकता है कि वहां सांप मौजूद है या नहीं।

बिल के किनारे दिखें चिकने और साफ

अगर किसी छेद के किनारे असामान्य रूप से साफ और चिकने नजर आ रहे हैं, तो यह सांप का बिल होंगे का संकेत हो सकता है। बारबार बिल में आनेजाने के दौरान सांप का शरीर किनारों को घिस देता है, जिससे वे स्मूद दिखाई देने लगते हैं। वहीं चूहों के बिलों के आसपास अक्सर ताजी खोदी गई मिट्टी या फिर मिट्टी का छोटा ढेर दिखाई देता है।

आसपास मिले सांप की केंचुली

सांप समयसमय पर अपनी पुरानी स्किन छोड़ते हैं, जिसे केंचुली कहा जाता है। अगर किसी बिल या फिर छेद के पास आपको कागज जैसी पतली और सूखी केंचुली दिखाई दे, तो यह इस बात का मजबूत संकेत है कि आसपास सांप है।

जमीन पर रेंगने के निशान

सांपों के पैर नहीं होते, इसलिए वे रेंगकर चलते हैं। ऐसे में  जमीन की धूल या फिर ढीली मिट्टी पर वे विशेष प्रकार के निशान छोड़ जाते हैं। यदि आपको बिल के आसपास अंग्रेजी के ‘S’ आकार जैसी लहरदार रेखाएं दिखाई दें, तो समझिए वहां से हाल ही में कोई सांप गुजरा है।

अलग तरह का मल दिखाई देना

सांप के मल की पहचान भी उसकी मौजूदगी का संकेत दे सकती है। आमतौर पर यह गहरे भूरे या फिर काले रंग का होता है।  इसके एक सिरे पर सफेद, चाक जैसा पदार्थ दिखाई देता है। कई बार इसमें उनके शिकार, जैसे चूहों के बाल या छोटी हड्डियों के अवशेष भी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

बिल के मुंह पर जाले या सूखी पत्तियां न होना

यह एक आसान लेकिन महत्वपूर्ण संकेत है। यदि किसी छेद के मुंह पर मकड़ी के जाले, सूखी पत्तियां या फिर अन्य कचरा जमा है, तो संभव है कि वह काफी समय से खाली पड़ा हो। लेकिन अगर रास्ता बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वहां किसी जीव का लगातार आनाजाना बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

क्या करें अगर ऐसा छेद दिखे?

यदि आपको घर के आसपास कोई ऐसा संदिग्ध बिल दिखाई दे, तो उसमें हाथ डालने या लकड़ी से छेड़छाड़ करने की गलती बिल्कुल भी न करें। ऐसा करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सुरक्षित तरीका यही है कि तुरंत किसी स्थानीय वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट या स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क किया जाए।

ये भी पढ़ें: