
कॉर्पोरेट जगत के ‘अजीब फरमान’ पर छिड़ी जंग (सांकेतिक तस्वीर) Image Credit source: Pexels
कॉर्पोरेट जगत का एक हैरान करने वाला मामला इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सिर्फ 1 मिनट लेट होने की वजह से एक कैंडिडेट का जॉब इंटरव्यू रद्द कर दिया गया. इस वाकये को लेकर सोशल मीडिया पर कंपनियों के हायरिंग के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं.
पूरा मामला क्या है?
रेडिट पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, उम्मीदवार का फोन इंटरव्यू सुबह 11 बजे होना तय था. लेकिन हायरिंग मैनेजर ने 10 बजकर 59 मिनट पर ही कॉल कर दिया. उम्मीदवार के फोन में स्पैम फिल्टर ऑन था, इसलिए कॉल उठाने में कुछ सेकंड लग गए और जैसे ही उसने फोन उठाया, दूसरी तरफ से कॉल काट दिया गया.
वापस कॉल करने पर भी मौका नहीं मिला
उम्मीदवार ने तुरंत वापस कॉल किया, लेकिन फोन वॉइसमेल पर चला गया. जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने रिक्रूटर को मैसेज कर पूरी बात बताई और इंटरव्यू की दूसरी डेट मांगी. कुछ घंटे बाद कंपनी ने जवाब दिया कि उम्मीदवार समय पर उपलब्ध नहीं था, इसलिए उसका आवेदन रद्द कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस अजीब वाकये को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा कि यह कंपनियों के खराब वर्क कल्चर को दिखाता है, जहां छोटी सी दिक्कत भी नहीं समझी गई. कुछ लोगों ने कहा कि मैनेजर शायद पहले से किसी और को नौकरी देना चाहता था और बस बहाना ढूंढ रहा था.



