Asian Games 2026: भारतीय टीम बीते समय में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है, इस सीरीज के बाद अब टीम को 19 सितंबर से एशियन गेम्स के मुकाबले खेलने हैं, जिसके लिए अब कुछ ही समय बाकी रह गया है, लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI जापान में मिलने वाली टीम कि सुविधाओं से नखुश नजर आ रही है, जिसके बाद हाल ही में BCCI के आधिकारी ने यह बात की पुष्टि कर दी है अगर भारतीय खिलाड़ियों को सुविधा अच्छी नहीं मिलती है।

तो ऐसे में एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किए गए मुख्य खिलाड़ी जिसमें अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, जसरप्रीत बुमराह का नाम शामिल है इन खिलाड़ियों को टीम के साथ भेजने का फैसला रद्द कर दिया जाने वाला है। भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए यह एक बड़ी चिंता है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
ANI से BCCI ने की बातचीत
इस एशियन गेम्स 2026 से पहले BCCI ने हाल ही में ANI से बात करते हुए कहा कि BCCI और ACC जापान में मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बिल्कुल भी खुश नहीं है ऐसे में बोर्ड के द्वारा वह पर एक ऑब्जर्वर भेजेगा। इसी के साथ ही BCCI के आधिकारी ने कहा कि अगर ऑब्जर्वर के द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में व्यवस्थाएं ठीक नहीं पाई जाती हैं तो ऐसे में बोर्ड जापान एक B टीम भेजने का विचार बना रही है।
आगे आधिकारी ने कहा ANI से कहा कि हमने पहले ही एक बैठक के दौरान जापान के ओलंपिक आधिकारियों से इस बारे में बात कि थी कि अगर ड्रेसिंग रुम टेंट में बनाए जाएंगे और वॉशरुम उन टेंट से लगभग 500 मीटर दूर है, तो ऐसे में खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है, इसी के साथ ही होटल के कमरे भी काफी ज्यादा छोटे है जो कि मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चिंका की बात है।
Asian Games 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम कि बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , संजू सैमसन , ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिगंटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
Asian Games 2026 के लिए महिला क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना , ऋचा घोष , जी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कामलिनी , भारती फुलमाली, श्री चरनी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधती रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा जैसी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।



