भारतीय टीम इस समय आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर है, भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को आयरलैंड ने पहले मैच में 34 तो दूसरे टी20 मैच में 1 रन से हराया. भारतीय टीम को आयरलैंड के सामने 02 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, अब भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है.

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती की कमी साफ तौर पर खली थी, वरुण चक्रवर्ती की अनुपस्थिति में टीम इंडिया को अक्षर पटेल से 4 ओवर गेंदबाजी करानी पड़ी थी, वहीं 2 आलराउंडर खिलाड़ी के साथ उतरना पड़ा था और दोनों ही आलराउंडरो ने रन लुटाए थे.
Team India में शामिल हुए वरुण चक्रवर्ती
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अपनी टीम को मजबूत किया है, बीसीसीआई ने इस सीरीज के पहले ही टीम इंडिया में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है, जो आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा नही थे. आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल होने की वजह से वरुण चक्रवर्ती को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर रखा गया था.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले बीसीसीआई ने वरुण चक्रवर्ती पर अपडेट दिया है. बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे और उनका रिहैब चल रहा था. ऐसे में अब उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी 20 टीम
श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम
हैरी ब्रूक , रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.



