Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

वृदांवन हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी!..

वृदांवन हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी!..
वृदांवन हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी!..

मथुरा: यूपी के मथुरा स्थित वृदांवन में शुक्रवार दोपहर पैंटून पुल से टकराकर एक नाव पलट गई। इस पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। ये सभी श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

जप रहे थे राधे-राधे, नहीं पहना था किसी ने लाइफ जैकेट
अब इस हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारे श्रद्धालु आस्था की लहरों पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी राधे-राधे का जाप और ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक खास बात जो गौर करने वाली है वो ये किसी भी श्रद्धालु में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसका मतलब नाविक ने लापरवाही बरती।

पांच का नहीं चला अब तक पता
इस पूरे हादसे में गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

12 घायल और 10 की मौत
डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हादसे में निकाले गए घायलों को तुरंत मांट सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के पीछे एक वजह ये भी
बताया जा रहा है कि यमुना पर चल रहे कार्य के कारण पैंटून पुल को हटाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका है। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

पंजाब से आया था 150 लोगों का दल
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।

सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply