अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो यह खबर आपके काम की है. अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में है, लेकिन अभी तक eKYC नहीं हुई है, तो अब आपको बारबार CSC सेंटर या अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है.आप अपने मोबाइल से घर बैठे ही eKYC कर सकते हैं. इसके लिए आपको आयुष्मान ऐप की मदद लेनी होगी. आइए जानते हैं कि इसका पूरा तरीका क्या है.

मोबाइल से ही होगी eKYC

आयुष्मान ऐप में लाभार्थी को खुद करने की सुविधा मिलती है. इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करना होगा.इसके बाद अपना राज्य, योजना और जिला चुनना होगा. फिर आप अपना नाम और परिवार के दूसरे सदस्यों की जानकारी देख सकते हैं. यहां आपको यह भी पता चल जाएगा कि किस सदस्य की eKYC अभी बाकी है.

आयुष्मान ऐप से ऐसे करें eKYC

  • eKYC करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलें और लाभार्थी वाला ऑप्शन चुनें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें.
  • अब अपना राज्य, आयुष्मान योजना और जिला चुनें.
  • इसके बाद आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर या परिवार आईडी से अपना नाम खोजें.
  • जिस सदस्य की eKYC बाकी है, उसके नाम के सामने eKYC का ऑप्शन चुनें.
  • अब आधार OTP या चेहरे की पहचान से अपनी पहचान पूरी करें.
  • इसके बाद मांगी गई लाइव फोटो और दूसरी जानकारी भरें.
  • सारी जानकारी चेक करने के बाद उसे जमा कर दें.
  • बस, इसके बाद आपकी eKYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

eKYC के बाद ऐसे डाउनलोड करें कार्ड

eKYC पूरी होने के बाद आपकी दी गई जानकारी की जांच की जाएगी. जांच पूरी होने पर स्टेटस एक्सेप्ट दिखाई दे सकता है.

इसके बाद परिवार के जिस सदस्य की पूरी हो गई है, उसके नाम के सामने कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करके आप अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.आप कार्ड को अपने मोबाइल में पीडीएफ के रूप में सेव करके भी रख सकते हैं.

eKYC करना क्यों जरूरी है?

eKYC के जरिए आपकी पहचान की जानकारी चेक की जाती है. इससे यह पता चलता है कि योजना का लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है.अगर आप आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं और आपकी eKYC अभी बाकी है, तो इसे पूरा कर लेना बेहतर है. खास बात यह है कि इसके लिए आप मोबाइल से ही घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ध्यान रखें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। eKYC करते समय सिर्फ सही और आधिकारिक ऐप का इस्तेमाल करें. अपना OTP, आधार की जानकारी या दूसरी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें.