​​​17 साल की नौकरी, 4 प्रमोशन​​​​ के बाद पता चला डॉक्टर फर्जी, अब ढूंढ रही पुलिस​​​​​

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स फर्जी डिग्री के बूते 17 साल सरकारी नौकरी करता रहा. लंबी जांच के बाद खुलासा हुआ की उस शख्स की एमबीबीएस की डिग्री असली नहीं बल्कि फर्जी साबित हुई. इसके बाद उस फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज हुई. जब पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश की, तो पता चला कि उस शख्स की डिग्री नहीं बल्कि पहचान भी नकली है. अब पुलिस भी फर्जी डॉक्टर की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दरअसल, मामला बालाघाट के बिरसा ब्लॉक से जुड़ा है, जहां सुनील सिंह के नाम से एक शख्स बीते 17 सालों से डॉक्टरी कर रहा था. इस दौरान चार बार उसे प्रमोशन भी मिल गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 2009 में फर्जी डिग्री के बल बुते सिस्टम में एंट्री मिल गई. फिर 2012 में वह संविदा सिस्टम से डॉक्टर बना और साल 2023 में वह बीएमओ भी बना. ऐसे में सवाल यह उठता है कि फर्जी डिग्री कैसे बनी, जब नौकरी मिली तो वेरिफिकेशन में चुक कैसे हुई. साथ ही जब कई बार विभागीय जांच हुई, तो वह सिस्टम की आंखों में कैसे धूल झोंक सका.

अब 36 थानों की पुलिस कर रही तलाश
अब जब एफआईआर के गिरफ्तारी की तलवार लटकी, तो पुलिस जांच करते हुए उसके गृह जिले रीवा तक पहुंची. जहां पर यह खुलासा हुआ कि उस फर्जी डिग्री वाले डॉक्टर का नाम सुनिल सिंह नहीं बल्कि शिवकुमार पांडे है. अब पुलिस ने उसकी तलाश के जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए है. पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है.

10 अक्टूबर को हुई थी एफआईआर
राज्य स्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर बिरसा पुलिस ने आरोपी सुनील सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 340(2) और 336(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है. अब 36 थानों की पुलिस तलाश कर रही है.

जन्मतिथि ही नहीं पिता का भी नाम समान
बता दें कि फर्जी डॉक्टर के दस्तावेजों में गृह जिला कभी मुरैना, कभी रीवा तो कभी बालाघाट दर्ज था. इसके अलावा उसके पास परमानेंट रजिस्ट्रेशन का कोई रिकॉर्ड नहीं था, सिर्फ प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के कागज जमा थे. मेडिकल काउंसिल की जांच में जब सच सामने आया तो अफसरों के भी होश उड़ गए.

इस सुनील कुमार के नाम पर बनाई थी फर्जी डिग्री
सुनील कुमार नाम के दो शख्स काम कर रहे थे. दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग जगह, लेकिन नाम ही नहीं बल्कि सारी जानकारी एक समान है. एक सुनील कुमार सिंह बालाघाट के बिरसा में बीएमओ रहे. वहीं, दूसरे सुनील कुमार देवास में पदस्थ हैं. इसमें चौकानें वाली बात ये थी कि दोनों की डिग्री में नाम सुनील सिंह और पिता का नाम मोहन सिंह और तो और डेथ बर्थ एक फरवरी 1978 है. वहीं, डिग्री भी एक कॉलेज एपीएसयू रीवा और कोर्स एमबीबीएस है. लेकिन, दोनों एक दूसरे को जानते तक नहीं हैं. उनकी डिग्री पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए. तत्कालीन सीएचएमओ ने उन्हें उस समय हुई जांच में क्लीन चिट दे दी. वहीं, दूसरी तरफ देवास में पदस्थ डॉक्टर सुनील कुमार तीन बार पेश होकर अपनी असली डिग्री साबित कर चुके हैं.