टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाली कनिका मान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा के पानीपत से आने वाली कनिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी के साथसाथ पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में भी काम किया।

कनिका मान को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से मिली। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस शो में उन्होंने गुड्डन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। अब खबरें हैं कि कनिका मान जल्द ही सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकती हैं।

कौन हैं कनिका मान?

कनिका मान का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही कनिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में कनिका खुद भी एक्टिंग को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और एक्टिंग में करियर बनाना उनके लिए भी एक तरह का सरप्राइज था।

पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से शुरू हुआ करियर

कनिका मान ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें म्यूजिक वीडियोज के ऑफर मिलने लगे थे। साल 2015 में उनका पहला म्यूजिक वीडियो आया था। इसके बाद वह कई पंजाबी गानों में नजर आईं और धीरेधीरे एक मॉडल के तौर पर उनकी पहचान बनने लगी।

म्यूजिक वीडियोज के बाद कनिका ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। साल 2017 में वह ‘रॉकी मेंटल’ फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख किया और सीरियल ‘बढ़ो बहू’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा।

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ ने बदली किस्मत

कनिका मान के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ रहा। इस सीरियल में उन्होंने गुड्डन का किरदार निभाया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली।

शो की सफलता के बाद कनिका घरघर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने ओटीटी और रियलिटी शो में भी हाथ आजमाया। वह ‘रूहानियत’ में नजर आईं और इसके अलावा रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का भी हिस्सा बनीं।

क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगी कनिका मान?

साल 2026 में ‘बिग बॉस 20’ को लेकर कई सेलिब्रिटीज के नाम चर्चा में हैं। इसी लिस्ट में अब कनिका मान का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक उनकी एंट्री को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में कनिका मान को बिग बॉस 20 की कन्फर्म कंटेस्टेंट कहना जल्दबाजी होगी। अगर वह सच में सलमान खान के शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह घर के माहौल में खुद को कैसे संभालती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी रहती है।