Himachal Se: भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों की सेहत पर ही नहीं, बल्कि खानेपीने की चीजों पर भी पड़ता है। खासकर हरी सब्जियां, जो हमारी डाइट का अहम हिस्सा हैं, गर्मियों में जल्दी खराब होने लगती हैं। इन दिनों पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है और इसका असर सब्जियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तेज गर्मी में हरी सब्जियां जल्दी सूख जाती हैं, मुरझाने लगती हैं या सड़ने लगती हैं। बढ़ते तापमान की वजह से उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Vegetable Storage Tips: गर्मियों में सब्जियों को लम्बे समय तक ताजा रखने के लिए FSSAI ने बताए कुछ गोल्डन रूल्स, आप भी जानें​
Vegetable Storage Tips: गर्मियों में सब्जियों को लम्बे समय तक ताजा रखने के लिए FSSAI ने बताए कुछ गोल्डन रूल्स, आप भी जानें​

गर्मी के मौसम में सब्जियों को बैक्टीरियाफ्री रखने, जल्दी खराब होने से बचाने और लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए Food Safety and Standards Authority of India ने कुछ फूड सेफ्टी गाइडलाइंस साझा की हैं। ये टिप्स सब्जियों की फ्रेशनेस और शेल्फ लाइफ बढ़ाने में “गोल्डन रूल्स” साबित हो सकते हैं। FSSAI के मुताबिक, सही स्टोरेज और बेहतर हाइजीन अपनाकर गर्मियों में भी सब्जियों के पोषक तत्वों को बरकरार रखा जा सकता है और उन्हें लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। आइए जानते हैं फूड सेफ्टी विभाग द्वारा बताए गए इन आसान और वैज्ञानिक तरीकों के बारे में…

FSSAI ने सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताए हैं

हरी पत्तेदार सब्जियों को आप फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं और उसे सड़ने से या मुरझाने से बचाना चाहते हैं तो आप उसे

  • अच्छी तरह साफ और सुखाकर रखें।
  • सब्जियों को साफ पेपर टॉवल में लपेटें, अखबार का इस्तेमाल नहीं करें
  • सब्जियों को नेट या छेद वाले बैग में रखें ताकि उनमें हवा आतीजाती रहे।
  • FSSAI ने लोगों से स्मार्ट स्टोरेज अपनाने की अपील की है।

गर्मियों में जल्दी खराब क्यों होती हैं सब्जियां?

KIMS Hospitals की  चीफ डाइटीशियन Amreen Sheikh के अनुसार, गर्मियों में ज्यादा तापमान और नमी के कारण सब्जियां जल्दी मुरझाने और खराब होने लगती हैं। बाजार से ताजी लाई सब्जियां घर में सही तरीके से स्टोर नहीं की जाएं तो वो जल्दी खराब हो सकती हैं। गर्मियों के मौसम में बढ़ता तापमान और नमी हरी सब्जियों को तेजी से खराब करने लगते हैं। तेज गर्मी के कारण सब्जियों में मौजूद पानी जल्दी सूखने लगता है, जिससे वे मुरझा जाती हैं। वहीं अधिक तापमान बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना देता है, जिससे सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं।

सब्जियों को धोने के बाद ड्राई क्यों जरूरी?

अक्सर लोग सब्जियों को धोकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से उन पर अतिरिक्त नमी बनी रहती है। एक्सपर्ट के मुताबिक सतह पर जमा पानी बैक्टीरिया और फंगस बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए सब्जियों को स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।

पेपर टॉवल में लपेटने से क्या फायदा होता है?

हरी पत्तेदार सब्जियों में प्राकृतिक रूप से काफी मात्रा में पानी होता है। पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे पत्तियां गीली और चिपचिपी नहीं होती। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे सब्जियों की ताजगी और टेक्सचर लंबे समय तक बना रहता है।

सब्जियों को छेद वाले बैग में रखना क्यों है जरूरी?

एक्सपर्ट के मुताबिक सब्जियों को ताजा रखना चाहते हैं तो आप उन्हें छेद वाले बैग्स में रखें। सब्जियों को हवा मिलना जरूरी होता है। पूरी तरह बंद प्लास्टिक बैग में नमी फंस जाती है, जिससे गर्मियों में जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। नेट या छेद वाले बैग हवा के संचार को बनाए रखते हैं और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखते हैं।

सब्जियां जल्दी खराब होने के लिए जिम्मेदार हैं ये गलतियां

  • सभी सब्जियों को एक साथ स्टोर करेंगे तो सब्जियां जल्दी खराब होंगी।
  • फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भर देना भी सब्जियों के खराब होने का कारण है।
  • खराब या सड़ी हुई सब्जियों को बाकी सब्जियों के साथ रखने से आपकी फ्रेश सब्जियां भी जल्दी सड़ने लगती हैं। एक खराब सब्जी दूसरी सब्जियों को भी जल्दी खराब कर सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक जानकारी और विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। किसी भी नई आदत या डाइट को अपनाने से पहले अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।