
Dining Table Vastu: वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक, घर के हर कोने में रखी वस्तुएं व्यक्ति के जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करती हैं. आमतौर पर लोग डाइनिंग टेबल को भोजन करने का स्थान मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसको लेकर खास नियम और सावधानियों का जिक्र किया गया है. अक्सर अनजाने में हम डाइनिंग टेबल पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जो घर की सकारात्मकता ऊर्जा को नष्ट कर वास्तु दोष का कारण बनती हैं. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि डाइनिंग टेबल पर रखी कुछ चीजें घर में भयानक वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती हैं. ऐसे में आइए, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि डाइनिंग टेबल पर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए.
डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं
दवाइयां और डॉक्टर की पर्ची- वास्तु नियम के मुताबिक, कभी भी डाइनिंग टेबल पर दवाइयां, सिरप या स्वास्थ्य से जुड़ी फाइलें न रखें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन के स्थान पर दवाइयां रखने से घर के सदस्यों को बीमार होने का खतरा बना रहता है. इस वास्तु दोष की वजह से घर का कोई ना कोई सदस्य हमेशा अस्वस्थ महसूस करता है.
खुला नमक या नमकदानी- वैसे तो सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन डाइनिंग टेबल पर हर समय नमक खुला रखना या नमकदानी छोड़ना आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इससे परिवार के बीच छोटे-मोटे विवाद भी बढ़ सकते हैं.
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बिल- वास्तु शास्त्र की मानें तो डाइनिंग टेबल पर मोबाइल फोन, लैपटॉप या घर के पुराने बिल इत्यादि नहीं रखने चाहिए. वास्तु नियम के मुताबिक, यह स्थान शांतिपूर्ण भोजन के लिए होता है. ऐसे में यहां गैजेट्स रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और परिवार के बीच संवाद कम हो जाता है.
पर्स या वॉलेट- वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक, डाइनिंग टेबल पर अपना पर्स या पैसों वाला वॉलेट रखना धन के अपमान के समान माना जाता है. ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है, जिसके परिणामस्वरूप अनावश्यक खर्च बढ़ते हैं.
सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्या करें उपाय
टेबल पर ना रखें बासी भोजन – डाइनिंग टेबल पर कभी भी जूठा या बासी भोजन अधिक समय तक न छोड़ें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ाता है. इसलिए भोजन के तुरंत बाद टेबल साफ कर देना चाहिए.
सही दिशा में रखें डाइनिंग टेबल- वास्तु नियमों के अनुसार, डाइनिंग टेबल रखने के लिए घर की पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे शुभ है. इस दिशा में डाइनिंग टेबल होने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है.
ना रखें टूटे हुए बर्तन- हमेशा ध्यान रखें कि डाइनिंग टेबल पर कभी भी चटके हुए या टूटे हुए बर्तन न रखें. अगर संभव हो, तो लकड़ी की डाइनिंग टेबल का उपयोग करें, क्योंकि लकड़ी को वास्तु में अत्यंत शुभ और ऊर्जादायक माना गया है.
साफ-सफाई का रखें ध्यान- गंदी या धूल भरी डाइनिंग टेबल राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती है. इसकी नियमित सफाई न सिर्फ स्वच्छता के लिए, बल्कि वास्तु दोष से बचने के लिए भी जरूरी है.



