Wednesday, April 1, 2026
Cricket

भारत छोड़ अब इस देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बोर्ड ने दिया खेलने का ऑफर

भारत छोड़ अब इस देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बोर्ड ने दिया खेलने का ऑफर
vaibhav suryavanshi iceland

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से हुआ, जहां टॉस जीतकर राजस्थान (RR) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सीएसके (CSK) की टीम को मात्र 127 रनों पर आलआउट कर दिया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने विस्फोटक पारी खेली और मात्र 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की विस्फोटक पारी की बदौलत ही राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को मात्र 12.1 ओवरों में अपने नाम कर लिया. वैभव सूर्यवंशी की इस पारी के बाद उन्हें एक दूसरे देश के क्रिकेट बोर्ड ने खेलने का ऑफर दिया है.

Vaibhav Suryavanshi को इस देश से मिला खेलने का ऑफर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पिछले 2 सालों से आईपीएल में तूफ़ान मचा रखा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ा था, वहीं इस सीजन उन्होंने पहले ही मैच में 15 साल की उम्र में सिर्फ 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी की यही घातक बल्लेबाजी ही उन्हें बाकि देशों की नजर में स्टार बना चुकी है.

वैभव सूर्यवंशी को अब आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अपने देश से खेलने का ऑफर दिया है. आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि

“अगर टीम इंडिया उनको मौका नहीं देती है तो वैभव यहां क्रिकेटर बनने के लिए 4 साल की योग्यता अवधि पूरा कर सकते हैं और तब भी वो युवा ही होंगे.”

वैभव सूर्यवंशी के टी20 में आंकड़े हैं बेहद शानदार

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में अब तक 19 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 41.83 के औसत और 209.16 के स्ट्राइक रेट से 753 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 144 रनों का रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने इस फ़ॉर्मेट में अब तक 3 शतक और 2 अर्द्धशतक लगाए हैं.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 8 मैच खेलते हुए 38 की औसत और 218.70 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए इस खिलाड़ी ने अब तक 1 शतक और 2 अर्द्धशतक जड़ा है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply