Sunday, April 5, 2026
Uncategorized

वड़ा पाव गर्ल के पति का आरोपः 2-2 महिलाओं के साथ करती है वो काम, जो…!..

वड़ा पाव गर्ल के पति का आरोपः 2-2 महिलाओं के साथ करती है वो काम, जो…!..

नई दिल्ली। ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित की शादी लंबे समय से मुश्किल दौर से गुजर रही है. पति युगम गेरा संग उनके रिश्ते में दरार पड़ गई है. वो काफी समय से पति से अलग रह रही हैं. चंद्रिका का दावा है कि उनके पति ने उन्हें शादी में धोखा दिया है. अब उन्होंने एक बार फिर पति के अफेयर्स के बारे में बात की है.

पति के बारे में क्या बोलीं चंद्रिका?

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में चंद्रिका ने कहा कि उनके पति युगम ने 2 महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें चीट किया है. इसपर चंद्रिका से पूछा गया कि उन्हें कैसे पता कि उनके पति का दो महिलाओं संग अफेयर है? इसपर उन्होंने कहा- उसने खुद इस बारे में मुझे बताया था. मुझे नहीं पता कि उसने गुस्से में बोला या कैसे बोला.

तान्या ने किया राम-सीता का अपमान? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भड़कीं ‘वड़ा पाव गर्ल’

उसने मुझसे कहा था- हां, मैं तो दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा हूं. तू छोड़ दे मुझे. तू मुझे छोड़ती क्यों नहीं है. मैं तुझसे अलग होना चाहता हूं. तो मैंने छोड़ दिया.

इमोशनल हुईं चंद्रिका

चंद्रिका ने आगे कहा कि उनके पति ने उन्हें खुद बताया था कि उनका 2 लड़कियों के साथ अफेयर है, जबकि उन्हें उन लड़कियों का नाम भी नहीं पता. चंद्रिका इमोशनल होते हुए बोलीं- मैं लड़कियों के बारे में नहीं, मैं अपने इंसान के बारे में जानती हूं. मैं ये कहती थी कि उसकी बाइक के पीछे बैठने वाली भी मैं इकलौती बंदी थी.

‘वो मेरा प्यार है, मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था…मैं उसकी लाइफ की सबसे पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था, जो उसकी बाइक के पीछे बैठती थी. जिससे वो अपनी हर एक बात शेयर करता था. मगर अचानक वो किसी और के साथ अपनी चीजें शेयर कर रहा है. मेरे बारे में उन लड़कियों से बातें कर रहा कि किस कंडीशन में शादी हुई है, तुम्हें बताऊंगा. चलो मिलते हैं.’

पति के अफेयर के बारे में बात करते हुए चंद्रिका की आंखों में आंसू आ गए. उनकी आंखें नम दिखीं. वहीं, दूसरी ओर चंद्रिका भी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. चंद्रिका का नाम सैफी नाम के शख्स संग जुड़ रहा है, जिनके साथ वो अक्सर रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं. चंद्रिका को तगड़ी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है. हालांकि, लोगों की बातों से बेखबर वो अपनी लाइफ पर फोकस कर रही हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply