कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ में सावरकर के बारे में लिखी गई बातों को लेकर कानूनी विवाद शुरू हो गया है. सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि किताब में सावरकर के बारे में गलत जानकारी दी गई है. हालांकि, अभी सोनिया गांधी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. उनके वकील को 15 दिन का समय दिया गया है. इसके बाद मामला पुणे जिला अदालत में ले जाने की बात कही गई है.

सत्यकी सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर के मुताबिक, किताब के पेज 201 और 443 पर लिखी गई बातों पर आपत्ति है. पेज 201 पर लिखा है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की जेल और यातनाएं झेल रहे थे, तब सावरकर अंग्रेजों से दया की मांग कर रहे थे और उनके संगठन के लोग अंग्रेजों के लिए मुखबिरी कर रहे थे. वहीं, पेज 443 पर सावरकर की विचारधारा को ऐसे भारत की कल्पना से जोड़ा गया है, जहां हिंदुओं को सबसे ऊपर रखा जाता है. सत्यकी का कहना है कि इन बातों से सावरकर की आजादी की लड़ाई और उनकी विचारधारा की गलत तस्वीर पेश होती है.
#WATCH | Pune, Maharashtra: On the legal notice sent to Congress leader Sonia Gandhi over alleged objectionable remarks about Veer Savarkar in her book ‘Belonging: A Journey of Love’, Satyaki Savarkar’s advocate Sangram Kolhatkar says, “…In Sonia Gandhis book, on pages 201 and 443, incorrect information has been presented about Veer Savarkar. Satyaki Savarkar maintains that these statements amount to the defamation of his ancestor, Veer Savarkar. Consequently, he instructed us to serve a legal notice to Sonia Gandhi, calling upon her to provide any facts or evidence she may possess to substantiate these claims. Satyaki Savarkar has granted her a 15day window; if she fails to respond, he intends to file a petition against her in the Pune District Court… At present, the focus is on defamation, specifically, the defamation of Veer Savarkar. We are currently conducting further research, as other legal provisions may also be applicable. We will initiate further action accordingly…”
— ANI November 24, 2026
माफी और सुधार की मांग
नोटिस में सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी मांगने, सार्वजनिक रूप से सफाई देने और गलत जानकारी सुधारने की मांग की गई है. साथ ही किताब के अगले संस्करणों और डिजिटल कॉपी से विवादित बातों को हटाने या उनमें सुधार करने को कहा गया है. नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर जवाब नहीं मिलने पर पुणे जिला अदालत में याचिका दाखिल करने की बात कही गई है. सत्यकी के वकील ने कहा है कि फिलहाल मानहानि के मामले पर ध्यान दिया जा रहा है. दूसरे कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है.
राहुल गांधी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला
सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नवंबर 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने सावरकर को अंग्रेजों का सहयोगी बताया था और कहा था कि उन्हें अंग्रेजों से पेंशन मिलती थी. इस बयान को लेकर यूपी में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. लखनऊ की मजिस्ट्रेट अदालत ने दिसंबर 2024 में उन्हें पेश होने का समन जारी किया था.
राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. 14 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत और समन रद्द कर दिए. कोर्ट ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए यूपी सरकार की जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी.
- अप्रैल 2023 में सावरकर के प्रपौत्र सत्यकी सावरकर ने पुणे की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी. राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में दिए गए भाषण में सावरकर पर कथित टिप्पणी की थी. इस मामले में पुणे की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में कार्यवाही चल रही है.
- जून 2022 में नासिक के देवेंद्र भुटाडा ने आरोप लगाया कि राहुल ने सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. 12 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता के केस वापस लेने के बाद अदालत ने मामला बंद कर दिया.
- नवंबर 2022 में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की कार्यकर्ता वंदना डोंगरे ने राहुल गांधी के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों से डरकर माफी मांगी थी. ऐसा करके उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल समेत आजादी की लड़ाई के नेताओं के साथ विश्वासघात किया था. यह मामला अभी अदालत में चल रहा है.
सोनिया पर पहले भी हुआ था मुकदमा, लेकिन मामला अलग
साल 2017 में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ एक मानहानि की शिकायत दर्ज हुई थी. इसमें आरोप था कि उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को BJPRSS की विचारधारा से जोड़ा था. इस शिकायत में सोनिया गांधी के खिलाफ मामला मजिस्ट्रेट अदालत ने खारिज कर दिया था.



