Nagpur Fake Currency: महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के कमरे में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है. यहां के वाथोडा थाना क्षेत्र के चैतन्येश्वरनगर इलाके में एक किराएदार के कमरे से लाखों रुपये के नकली नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है.मकान मालिक द्वारा कमरा खोलने पर इस बात का खुलासा हुआ. पुलिस ने मौके से नोटों के बंडल, प्रिंटर और अन्य सामग्री जब्त कर ली है. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है.जानकारी के अनुसार, किराएदार का नाम पुष्पक भंडारकर उर्फ ​बेंडे है. वह चैतन्येश्वरनगर में रमेश हार्डे के घर में किराए पर रह रहा था. हालांकि, वह पिछले कुछ दिनों से घर नहीं लौटा था. उस पर कुछ महीनों का किराया भी बकाया था. हार्डे ने पहले वाथोडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उन्होंने किराए के बारे में पूछा तो पुष्पक ने उन्हें हथियार से धमकाया था.

कमरा देख मकान मालिक के उड़े होश

पुष्पक के लंबे समय तक घर न लौटने पर मकान मालिक ने शनिवार को हथौड़े से उसके कमरे का ताला तोड़ा. इसके बाद मकान मालिक ने कमरे में प्रवेश किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहां उनको एक बाल्टी में नोटों के बंडल रखे दिखे जमीन पर कागज बिखरे हुए थे और कमरे में प्रिंटर भी लगा था. ये सब देखकर मकान मालिक के होश पाख्ता हो गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को इश बात की सूचना दी.

मांगनी पड़ी नोटों की गिनती के लिए मशीन

सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सामान जब्त कर लिया. कमरे की तलाशी के दौरान पता चला कि 37 लाख रुपये 500 के नोटों में छपे हुए थे. नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी. 48 लाख रुपये के नोट केवल एक तरफ छपे हुए थे. पुलिस को सूचना मिली है कि पुष्पक मुंबई में है. मामले की आगे की जांच जारी है.