FSSAI Dabur Product Honey Ghee Vineger coconut Water oil Selling Ban: यदि आप भी 100 प्रतिशत शुद्धता वाले विज्ञापन के दावे के साथ डाबर के प्रोडक्ट यूज करते हैं ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल FSSAI ने डॉबर के 100% शुद्धता के दावे वाले पांच प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। FSSAI ने इन उत्पादों को भ्रमित करने वाला बताया है। साथ ही 15 दिन में इस पर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

FSSAI has issued a Prohibition Order directing M/s Dabur India Limited to immediately cease the sale of food products carrying misleading “100%” claims.#FSSAINotice #FSSAIAction pic.twitter.com/7GdNRUJFyh
— FSSAI August 3, 2026
3 अगस्त को दी जानकारी
आपको बता दें फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट कर डाबर के 100 प्रतिशत वाले दावों को भ्रमित करने वाला बताया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं डाबर से इस पर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
100 प्रतिशत वाले ये लेबिल हैं भ्रामक
आपको बता दें FSSAI के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर भ्रामक दावे पाए गए थे। जिसमें ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’, ‘100% प्योरिटी गारंटेड’, ‘100% ऑर्गनिक’ और ‘100% टेंडर कोकोनट वॉटर’ जैसे लेबल शामिल थे।
फूड सेफ्टी संस्था का मानना है कि ‘100 प्रतिशत’ दावों का यह उपयोग FSS विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।
नियमों के अन्य बड़े उल्लंघन
‘जैविक भारत’ लोगो: डाबर हिमालयन ऑर्गनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गनिक हनी पर बिना किसी वैध FSSAI ऑर्गनिक एंडोर्समेंट के ‘जैविक भारत’ लोगो पाया गया।
कंपाउंड फूड्स पर क्या है गलत दावा
एफएसएसएआई ने बताया है कि डाबर होममेड कोकोनट मिल्क को “100% Purity” के दावे के साथ बेचा रहा था। FSS नियम, 2018 के तहत कंपाउंड फूड्स के लिए ऐसा दावा करने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं है।



