: दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर सोमवार 16 नवंबर 2026 को स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को छुट्टी रखने का निर्देश दिया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी सर्कुलर के अनुसार, 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों पर भी लागू होगा।

जारी हुआ ये आदेश

आदेश में बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 9 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के आधार पर यह निर्देश दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित स्कूलों और कार्यालयों को 16 नवंबर को छुट्टी का पालन करने को कहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस फैसले से दिल्ली में छठ पूजा मनाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को त्योहार के दिन राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: