Himachal Se: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की सूची जारी की. पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, अवनीश कुमार सिंह , डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह , डॉ. हरि सिंह ढिल्लों , उमेश द्विवेदी और श्रीचंद शर्मा को टिकट दिया गया है. अब शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है.

यूपी MLC चुनाव 2026: BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, इन पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट​
यूपी MLC चुनाव 2026: BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, इन पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट​

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वह होता है, जिसमें किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता रखने वाले लोग ही वोट दे सकते हैं. इसके अलावा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम माध्यमिक विद्यालय या उससे उच्च स्तर के पूर्णकालिक शिक्षक ही वोट देने के पात्र होते हैं.

BJP announces list of candidates for the Legislative Council elections of the Graduate and Teacher constituencies to be held in Uttar Pradesh. pic.twitter.com/s1AgXJJcls

— ANI May 24, 2026

विधान परिषद में बीजेपी के 79 सदस्य

वर्तमान में लखनऊ स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है. अवनीश सिंह का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है. उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में बीजेपी के 79 सदस्य हैं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल का एक सदस्य है. समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य हैं, जबकि ‘अन्य’ श्रेणी में पांच और चार निर्दलीय सदस्य हैं.

6 दिसंबर को खाली होंगी 11 सीटें

बीजेपी ने 6 दिसंबर को खाली होने वाली 11 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवार घोषित किए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शिक्षक और स्नातक की पांच सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के बाद चुनावी राजनीति के तेज होने की उम्मीद की जा रही है. बता दें कि 6 दिसंबर की खाली होने वाली 11 सीटों में सबसे अधिक पर अभी बीजेपी का कब्जा है.