Himachal Se: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने व्यापक चुनावी दौरा कार्यक्रम तैयार कर लिया है. इसके तहत वे इस महीने से शुरू करके अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों का दौरा पूरा करेंगे. हर जिले में पंकज चौधरी विधायकों, सांसदों, MLCs, जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.

साथ ही पंकज चौधरी बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के साथ भी बैठक करेंगे. दौरा कार्यक्रम की खास बात यह है कि हर जिले में विचार परिवार से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जाएंगे और बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह दौरा न केवल संगठन को मजबूत करने बल्कि जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
खबर अपडेट हो रही है…



