Himachal Se: यूपी के कानपुर जिले में नेताओं के विरोध प्रदर्शन के तरीके लगातार चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं. कभी जमीन पर तैरकर विरोध तो कभी कपड़े त्यागकर. अब एक और अनोखा प्रदर्शन सामने आया है. जूही क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते पिछले दो वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क के विरोध में वार्ड14 के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति सुनील कनौजिया सड़क पर जमा कीचड़ और गंदे पानी में लोट गए. इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन… 2 साल से बदहाल है सड़क; कीचड़ में लोटकर पूर्व पार्षद ने किया विरोध​
कानपुर में अनोखा प्रदर्शन… 2 साल से बदहाल है सड़क; कीचड़ में लोटकर पूर्व पार्षद ने किया विरोध​

बताया जा रहा है कि जूही क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण सड़क लंबे समय से बदहाल है. सड़क पर गड्ढे, जलभराव और कीचड़ की वजह से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापार प्रभावित होने के साथसाथ आए दिन हादसों की आशंका भी बनी रहती है. क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो नगर निगम और न ही मेट्रो प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया.

पूजा कर चढ़ाए दूध और फूल

सुनील कनौजिया ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पूजाअर्चना कर दूध और फूल भी चढ़ाए और तथा सड़क निर्माण की मनौती मांगी. इसके बाद सुनील कनौजिया और अन्य लोगों ने कीचड़ में लेटकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया.

एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

सुनील कनौजिया ने आरोप लगाया कि मेट्रो निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई हैं. उन्होंने कहा कि दो साल से लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग एकदूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मामले को टाल रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मेट्रो कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों की घी और गुड़ से पूजा की जाएगी.

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मेट्रो परियोजना का अधिकांश काम पूरा होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है.

कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने नाना राव पार्क में तरणताल के चालू न होने पर जमीन पर तैरकर विरोध प्रदर्शन किया था उसके बाद स्कूल निर्माण को लेकर कपड़े त्याग कर सत्याग्रह किया था.