UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में एक महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया है। आयोग ने भर्ती के तहत आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ाने के साथ ही पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। नए संशोधन के तहत अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 

आवेदन जमा करने की नई अंतिम तिथि घोषित 

आयोग द्वारा जारी नई जानकारी के अनुसार, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 25 जून 2026 कर दी गई है। पहले जारी हुए पत्र के अनुसार ऑनलाइन आवेदन औऱ शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 18 जून तय थी औऱ फीस पेमेंट औऱ आवेदन में चेंज करने की लास्ट डेट 25 जून निर्धारित की गई थी। 

पहले 2285 पदों के लिए जारी हुआ था विज्ञापन

ने पहले विभिन्न विभागों में 2285 खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। बाद में 29 मई 2026 को आयोग ने एक संशोधित नोटिस जारी कर 221 और नए पद इस भर्ती में जोड़ दिए थे। भर्ती में कुल पदों की संख्या बढ़कर 2516 हो गई थी। 

सहायक प्रबंधक के पदों में हुई बड़ी बढ़ोतरी

आयोग द्वारा जारी नए संशोधन में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर के अधीन असिस्टेंट मैनेजर पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। पहले इन पदों पर 134 भर्तियां होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ा के 181 कर दिया गया है।  भर्ती प्रक्रिया में कर अधिकारी के 24 नए पदों को भी शामिल किया गया है।  

भर्तियों का आकड़ा बढ़ा 

ताजा संशोधनों के बाद लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में कुल पदों की संख्या बढ़कर 2587 हो गई है। आयोग ने पहले ही विज्ञापन में स्पष्ट किया था कि भर्ती के दौरान रिक्तियों की कुल संख्या और श्रेणीवार विवरण में आवश्यकता के अनुसार कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। 

सहायक प्रबंधक पद का वेतनमान

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के अंतर्गत सहायक प्रबंधक पद के लिए वेतनमान 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये निर्धारित किया गया है। संशोधित विवरण के अनुसार इस पद के लिए कुल 181 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिन पर आरक्षण नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।