रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जबकि आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। बैंक की 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ में कहा गया है कि आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है।