Bihar Crime News: बिहार में पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहियाबाग इलाके में 9 अक्तूबर को एक युवक गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. अब पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का आखिरकार खुलासा कर दिया है. इस मामले में नामजद और अप्राथमिकी अभियुक्त समेत कुछ चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक के भाई राहुल के बयान पर दीदारगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत चार नामजद और 10 अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिकी अभियुक्तों और एक अप्राथमिकी अभियुक्त सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों ने कुबूला अपना जुर्म

पुलिस ने आरोपियों के पास से से घटना में इस्तेमाल हथियार, दो जिंदा कारतूस, दो चारपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों का नाम सुशील कुमार, रणधीर कुमार और अनील कुमार के अलावा राहुल कुमार है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.

थार जलाई तो बदे की भावना में ली जान

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गुलशन ने घर आकर उनकी थार गाड़ी को जला दिया था. इसी पुरानी आपसी रंजिश और बदले की भावना के चलते उन्होंने गुलशन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. अभी पुलिस सभी आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है. साथ ही इस वारदात में शामिल अन्य अज्ञात बदमाशों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

सबूतों के आधार पर के आधार पर सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश करने की आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि गुलमहियाबाग इलाके में आम के पेड़ के पास गुलशन को गोली मारी गई. वारदात के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.