PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो गए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद से वह लगातार किसी न किसी निर्वाचित पद पर रहे हैं। इस खास मौके पर बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब 9 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और लोगों को 2047 तक विकसित भारत बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के दौरान देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता से वर्चुअली जुड़ेंगे। गुजरात में उनके भाषण का कई जगहों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय बीजेपी नेता ‘सेवा ज्योति’ जलाएंगे और अलगअलग जिलों व महानगरों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की शुरुआत होगी।
गुजरात में बड़े स्तर पर होंगे कार्यक्रम
बीजेपी की गुजरात इकाई ने पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर राज्य के सभी जिलों और महानगरों में कार्यक्रम आयोजित किए हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रिवरफ्रंट हाउस के पास पूज्य प्रमुख स्वामी मार्गरिवरफ्रंट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा साबरकांठा के न्यू सिविल हॉस्पिटल रोड स्थित आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी गांधीनगर के रूपाल गांव स्थित श्री वरदायिनी माताजी मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वडनगर और वाराणसी में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन
देशभर में 17 सितंबर से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन भी आज वडनगर और वाराणसी में होगा। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि वाराणसी उनके राजनीतिक जीवन का अहम केंद्र रहा है। वडनगर में समापन कार्यक्रम के दौरान ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेता शामिल होंगे।
निर्मला सीतारमण ने PM मोदी को दी बधाई
Today, 7 October, we celebrate the chequered career of PM @narendramodi. 25 yrs ago, on this day, he took up the responsibility of CM of Gujarat. Until then, he had held no elected post. Through dedication, he served, learning as he went along. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Selfless, no corruption, no…
— Nirmala Sitharaman October 7, 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। सीतारमण ने उनके लंबे राजनीतिक सफर और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार काम करते हुए सीखने और देश की सेवा करने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें:
राजनाथ सिंह ने भी दी शुभकामनाएं
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और अब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों से मोदी जी निरंतर जनसेवा में समर्पित हैं।
मैं मोदी जी को इस सफल यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं…
— Rajnath Singh October 7, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को 25 साल की जनसेवा यात्रा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर करीब 13 साल और प्रधानमंत्री के तौर पर पिछले 12 साल से देश की सेवा की है। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री की इस लंबी राजनीतिक यात्रा को समर्पण और जनसेवा की मिसाल बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें:



