Periods Workout Tips For Women: पीरियड्स के दौरान शरीर में दर्द, क्रैम्प्स, मूड स्विंग्स और थकान हावी हो जाती है। ऐसे समय में ज्यादातर महिलाओं का मन केवल आराम करने का होता है, लेकिन घर के काम, ऑफिस की जिम्मेदारियां और रोजमर्रा के अन्य कामों की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं होता है।

थकान और ऐंठन की वजह से कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना पूरी तरह बंद कर देती हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि मासिक धर्म के दौरान व्यायाम बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल कुछ ऐसी एक्सरसाइज से बचना चाहिए, जो इस दौरान शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान किन एक्सरसाइज को करने से बचें

नियमित व्यायाम शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दौरान आपको पूरी तरह एक्सरसाइज बंद करने की जरूर नहीं हैं। हालांकि, यदि आपको ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो वर्कआउट की इंटेंसिटी कम रखें, शरीर को पर्याप्त आराम दें और उसकी जरूरतों को समझें।

हाईइंटेंसिटी कार्डियो

पीरियड्स के दौरान तेज गति वाले कार्डियो एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ सकता है। साथ ही शरीर और दिमाग दोनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

पीरियड्स हेल्थ

भारी वजन उठाने वाली एक्सरसाइज

अगर पीरियड्स के पहले दिन से ही तेज दर्द या ऐंठन हो रही है, तो पहले 2 से 3 दिनों तक भारी वजन उठाने वाली एक्सरसाइज से बचें। खासकर यदि ब्लीडिंग ज्यादा हो या शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो, तो अपने शरीर को आराम देना बेहतर होता है।

उल्टे योगासन

पीरियड्स के दौरान अधिकांश योगासन सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन ऐसे योगासन जिनमें सिर नीचे और पैर ऊपर होते हैं, उनसे बचना चाहिए।

इन आसनों में शामिल हैं

  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे आसनों से यूटेरस की रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान ब्लडफ्लो अधिक हो सकता है।

स्क्वाट्स और क्रंचेस

यदि आपको पेल्विक पेन या तेज हैं, तो स्क्वाट्स करने से असहजता बढ़ सकती है। वहीं, अधिक क्रैंप्स के दौरान क्रंचेस करने से पेट में दर्द और बढ़ सकता है।

पीरियड्स हेल्थ

जंपिंग और हाईइंटेंसिटी एक्सरसाइज

अगर पीरियड्स के दौरान शरीर में थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो जंपिंग या अधिक समय तक चलने वाली से बचें। इससे ऊर्जा तेजी से कम हो सकती है और ब्लीडिंग भी बढ़ सकती है।

पीरियड्स के दौरान कौनसी एक्सरसाइज कर सकती हैं महिलाएं?

कई महिलाएं पीरियड्स के पांच दिनों तक पूरी तरह एक्सरसाइज करना बंद कर देती हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। यदि आपकी तबीयत ठीक है, तो हल्कीफुल्की शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉकिंग, स्ट्रेचिंग, हल्का योग और लोइंटेंसिटी एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मूड अच्छा रहता है और पीरियड्स के दर्द में भी राहत मिल सकती है।