आज के समय में लोगों के पास मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन एंटरटेनमेंट के कई सोर्स हैं, लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बैठकर समय बिताने की आदत धीरेधीरे कम होती दिख रही है. पहले घर पर दोस्तों को चाय पर बुलाना, परिवार के साथ खाना खाना या अचानक किसी पड़ोसी के घर पहुंच जाना आम बात थी.

अब कई लोग अपने घर पर किसी को बुलाने से पहले कई बार सोचते हैं. उन्हें चिंता होती है कि घर साफ है या नहीं, मेहमानों के लिए खानेपीने का इंतजाम कैसे होगा और कहीं घर देखकर कोई उनके बारे में गलत राय तो नहीं बना लेगा. भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का दबाव, बढ़ते खर्च और घर को हमेशा साफसुथरा दिखाने की चिंता भी इसकी बड़ी वजह हैं.
सोशल मीडिया बना रुकावट की वजह
सोशल मीडिया पर सजे हुए घर, महंगी सजावट और शानदार खाने की तस्वीरें देखकर कई लोगों को लगता है कि मेहमान बुलाने के लिए घर का खास दिखना जरूरी है. ऐसे में सामान्य घर होने पर भी कुछ लोग असहज महसूस करते हैं. इसके अलावा, खाना बनाना, बर्तन साफ करना, बैठने की जगह तैयार करना और मेहमानों के जाने के बाद घर को फिर से व्यवस्थित करना भी मेहनत का काम लगता है.
बाहर जाकर मिलना है आसान ऑप्शन
ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में नियमित रूप से घर पर लोगों को बुलाने वालों का आंकड़ा 1975 में 42% था, जो 2026 में घटकर सिर्फ 12% रह गया. यानी इसमें करीब 70% की गिरावट आई है. यह बदलाव बताता है कि लोगों के मिलनेजुलने का तरीका बदल रहा है. इस बदलाव के पीछे केवल नई पीढ़ी की आदतें ही जिम्मेदार नहीं हैं. कई लोगों के लिए बाहर किसी कैफे या रेस्टोरेंट में मिलना आसान ऑप्शन बन गया है.
घर पर मेहमान बुलाने से क्यों बच रहे लोग?
- घर को लेकर शर्मिंदगी: लोगों को डर रहता है कि घर बिखरा हुआ देखकर मेहमान क्या सोचेंगे.
- समय की कमी: नौकरी, बच्चों और रोजमर्रा के कामों के बीच मेहमानों की तैयारी मुश्किल लगती है.
- बढ़ता खर्च: कई लोगों को लगता है कि मेहमानों के लिए अच्छा खाना और जरूरी इंतजाम करना महंगा पड़ेगा.
- सोशल मीडिया का दबाव: सजावट और शानदार घरों की तस्वीरों से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
- अकेले रहने की आदत: मोबाइल, फिल्में और ऑनलाइन मनोरंजन के कारण घर पर अकेले रहना आसान लगने लगा है.
घर साफ न होने पर होती है शर्मिंदगी
कई लोगों को मेहमानों के आने से ज्यादा इस बात की चिंता होती है कि उनका घर कैसा दिखेगा. बच्चों के खिलौने, बिखरे कपड़े, किचन के बर्तन और छोटे घर में कम जगह होने जैसी बातें उन्हें परेशान करती हैं. सोशल मीडिया पर सुंदर घरों और शानदार दावतों की तस्वीरें देखकर वो अपने घर की तुलना करने लगते हैं और परफेक्ट घर का दबाव महसूस करते हैं.
समय की भी हो जाती है कमी
साथ ही जिसके घर मेहमान आते हैं वो असल में उनके साथ बैठने तका मौका तक नहीं निकाल पाता. मेहमान के आने से लेकर उसके जाने तक मेजबान को उनके खाने से लेकर हर छोटी बातों का ध्यान देना होता है. इसके चलते वो मेहमानों के साथ बैठकर बात नहीं कर सकता. वो हर कुछ कुछ देर में एक कमरे से दूसरे कमरे का चक्कर काटता रह जाता है.
दावत देना आराम नहीं, काम जैसा
पहले घर पर दोस्तों को बुलाने का मतलब साथ बैठना, बातें करना और खाना खाना होता था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन आज कई लोगों को लगता है कि मेहमान बुलाने के लिए पहले घर की सफाई करनी होगी, फिर खाना बनाना होगा, मेज सजानी होगी और मेहमानों के जाने के बाद दोबारा सफाई करनी होगी.
ब्रिटेन में भी स्थिति और भी सोचने वाली हो गई है है. इस मामले को लेकर 2000 लोगों पर किए गए एक सर्वे में 10 में से 4 से ज्यादा लोगों ने घर पर मेहमान बुलाने से बचने की बात कही. इसकी प्रमुख वजह मेहमानों के जाने के बाद घर की सफाई करना है.
लोगों के आने से बढ़ जाता है खर्च
मेहमानों को घर बुलाने में खर्च भी बड़ी वजह है. अलगअलग पसंद का खाना बनाना, राशन खरीदना और हर किसी की जरूरत का ध्यान रखना महंगा पड़ सकता है. ऐसे में कई लोग घर पर दावत देने के बजाय बाहर मिलना पसंद करते हैं. उन्हें लगता है कि रेस्टोरेंट में कम मेहनत के साथ कई तरह के खाने के विकल्प मिल जाते हैं और हर व्यक्ति अपनी पसंद का खाना चुन सकता है.
कामकाज और बच्चों की जिम्मेदारी भी बड़ी वजह
आज कई परिवार नौकरी, बच्चों की देखभाल और घर के कामों में इतने व्यस्त हैं कि छुट्टी के दिन भी आराम नहीं मिल पाता. ऐसे में मेहमानों के लिए तैयारी करना अतिरिक्त जिम्मेदारी लगता है. वर्क फ्रॉम होम ने भी घर को दफ्तर बना दिया है, जिससे लोग काम के बाद बाहर मिलना पसंद करते हैं. इसके अलावा, शहरों में बढ़ती दूरी के कारण दोस्तों से नियमित मिलना मुश्किल हो गया है. करीब 30 मिनट की दूरी भी मिलनेजुलने के लिए समय और मेहनत बढ़ा सकती है.
घर पर मिलना कम हुआ तो दोस्ती पर असर
घर पर दोस्तों से मिलना सिर्फ साथ खाना खाने तक सीमित नहीं है. यहां लोग बिना जल्दबाजी के आराम से बात कर सकते हैं और एकदूसरे के करीब आ सकते हैं. किसी के लिए खाना बनाना भी अपनापन जताने का तरीका है. जब लोग एकदूसरे के घर जाना कम कर देते हैं, तो रिश्तों में नजदीकी बढ़ाने के मौके भी घट सकते हैं. इसके लिए बड़ी दावत जरूरी नहीं है. दोस्तों को चाय पर बुलाना, साधारण खाना साथ खाना या कुछ देर बैठकर बातचीत करना भी काफी है. जरूरी है कि घर को परफेक्ट दिखाने का दबाव न लें.



