
Bilaspur News: छ्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स की पत्नी के साथ प्रेमी 2 साल से उसके ही घर में शारीरिक संबंध बना रहा था
Bilaspur Murder Case: राजस्थान के अजमेर जिले में राम सिंह चौधरी समेत 4 लोगों की हत्या में महिला के साथ नाबालिग शामिल था. यहां पर मामला अवैध संबंध का तो नहीं था, लेकिन दूसरी पत्नी का जरूर था. अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग ने पिता के कहने पर अपनी मां के प्रेमी को मार डाला.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध संबंध में पत्नी के प्रेमी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए. आरोपी पति ने अपने नाबालिग बेटे का साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या को अंजाम दिया. पहले तो चालाकी से पति के प्रेमी को घर पर बुलाया. इसके बाद अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को गला घोंट दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हत्या की जानकारी पत्नी ने परिजन को देने के साथ ही पुलिस को दी. इसके बाद पूछताछ में पति और उसके बेटे ने पूरा खुलासा कर दिया. पिता और नाबालिग बेटे ने सुतली-केबल से प्रेमी का गला घोंटा. जान गंवाने वाला प्रेमी दावेंद्र बघेल बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत का रहने वाला था और सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में केटरिंग कर्मी था.
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि दावेंद्र बघेल सकरी क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सैदा में रहता था, जबकि मूलरूप से वह लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर का रहने वाला था. सीएसपी निमितेष सिंह ने मीडिया को बताया कि जितेंद्र कुमार बघेल ने अपने छोटो भाई की गुमुशदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.
इसमें उन्होंने बताया कि छोटा भाई दावेंद्र कुमार बघेल शनिवार (30 मई, 2026) की सुबह घर से बाइक लेकर निकला था. इसके बाद दोपहर में रिश्तेदार मंजीत रात्रे ने सूचना दी. दावेंद्र उसके घर आया था, जहां उसके पति शिव कामले और उनके बेटे ने उसे कमरे में बंद कर रखा है. ऐसे में यहां पर उसकी जान को खतरा है. सूचना मिलने पर जितेंद्र अपने स्वजनों के साथ शिव कामले के घर पहुंचा तो नीचे का दरवाजा बंद मिला. यह जानकारी सैदा निवासी रीना कामले ने दी थी.
इसके बाद पीछे की खिड़की से ऊपर कमरे में जाकर देखा तो दावेंद्र का शव बिस्तर के पास पड़ा था. जांच में पता चला कि आरोपी शिव कामले है, जो कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में प्रधान अध्यापक है. उसकी पत्नी रीना कामले का अवैध संबंध था.
करीब दो वर्ष पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में दावेंद्र से रीना की मुलाकात हुई. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला तेज हो गया. इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. एक महीने पहले ही पत्नी रीना कामले और दावेंद्र कुमार के बीच अवैध संबंधों की जानकारी शिव कामले को हो गई. जितेंद्र ने पत्नी को दावेंद्र से संबंध खत्म करने के लिए कहा था.
पुलिस के अनुसार. 30 मई को शिव कामले ने देख लिया और बेटे के माध्यम से घर बुला लिया. समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया. शिव कामले और उसके नाबालिग बेटे ने प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर दावेंद्र की हत्या कर दी एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई. कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया.



