Dholpur Medical Negligence Case: राजस्थान के धौलपुर में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला के इलाज में कोताही बरतने पर तीन डॉक्टरों के खिलाफ एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा ने गिरफ्तारी वारंट के जरिए कोर्ट में तलब किया है. तीनों डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का केस चलेगा. अधिवक्ता आरिफ हामिद खान ने बताया कि निहालगंज पुलिस थाने में रॉकी गोयल ने कोर्ट के इस्तगासे के माध्यम से 13 फरवरी 2023 को एक प्राथमिक की दर्ज कराई थी. रॉकी गजेंद्र गोयल के बेटे हैं और राम जानकी मंदिर के पास जीवाजी गंज, मुरैना में रहते हैं.

रॉकी ने जो प्राथमिक की दर्ज कराई थी, उसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बहन शिल्पी को लेबर पेन हो रहा था. उनकी बहन 30 अक्टूबर 2022 को परिजनों के साथ डॉक्टर बीएम मंगल की क्लीनिक पर गईं थीं. जो डॉक्टर के घर पर ही था. वहां डॉक्टर बृजमोहन मंगल ने निरीक्षण कर आधे घंटे बाद ही शिल्पी का ऑपरेशन कर दिया. बीएम मंगल सरकार डॉक्टर है. ऑपरेशन के दूसरे दिन शिल्पी की अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई. इसके बाद उनको आगरा के रवि अस्पताल ले जाया गया.

2 नवंबर 2022 को हुई थी शिल्पी की मौत

रॉकी गोयल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, रवि अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि शिल्पी के मल्टी ऑर्गन काम करना बंद कर चुके हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिर 2 नवंबर 2022 को उनकी मृत्यु हो गई. अधिवक्ता आरिफ हामिद खान ने बताया कि पुलिस थाना निहालगंज के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर केदारनाथ गुर्जर ने मामले में जांच की. डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया गया और मामले जांच कराई गई. जांच अधिकारी ने बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट में एफआर पेश की.

तीन डॉक्टर पाए गए दोषी

एफआर पेश होने के बाद पीड़ित की ओर से प्रोटेस्ट पिटीशन पेश की गई, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए डॉ बृजमोहन मंगल, जमुना दास और डॉक्टर अरविंद बंसल को दोषी माना है और गिरफ्तारी वारंट जारी कर उनको कोर्ट में तलब किया है. तीनों डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का केस चलेगा. जांच के दौरान अपने दायित्व का निर्वाहन सही से न करने को लेकर जांच अधिकारी केदारनाथ गुर्जर के खिलाफ कोर्ट ने विभागीय जांच के लिए आईजी भरतपुर रेंज को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं.

साथ ही तीन माह में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है. कोर्ट ने अपने 27 पेज के आदेश में चिकित्सा विभाग के बोर्ड के विरुद्ध भी संयुक्त निदेशक भरतपुर को आदेशित किया है. संयुक्त निदेशक को आदेश दिया गया कि वो मेडिकल बोर्ड के चिकित्सक डॉक्टर दीपक जिंदल डॉ मनोज सिंघल व डॉक्टर र्आर डी गोयल के खिलाफ विभागीय जांच करें और उसकी रिपोर्ट 3 माह के अंदर कोर्ट में पेश करें.