
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच में युद्ध तुरंत न रुकने के संकेत के बाद पूरा एशियाई बाजार सदमें आ गया. क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 105 डॉलर पहुंच गए, जिसका असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिला. दलाल स्ट्रीट गुरुवार को खुलते ही धड़ाम हो गया. बीते बुधवार को जहां बाजार का प्रमुख सचूकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 डेढ़ फीसदी की ज्यादा तेजी से बंद हुए थे. वह आज खुलते ही करीब डेढ़ फीसदी नीचे आ गए. सेंसेक्स करीब 1500 अंक गिरकर खुला.
Share Market Live: 2 अप्रैल को बाजार की शुरुआत कमजोर रही और Nifty 22,300 के नीचे खुला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Sensex करीब 1,314 अंक (1.80%) गिरकर 71,820 पर और Nifty करीब 399 अंक (1.76%) गिरकर 22,280 पर आ गया. Sun Pharma, Interglobe Aviation, Adani Ports, Shriram Finance जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई.
1 रुपया 30 पैसे मजबूत खुला रुपया
Share Market Live: भारतीय रुपया आज 2 अप्रैल को मजूती के साथ खुला है. रुपया 93.84 प्रति डॉलर के मुकाबले 93.53 प्रति डॉलर पर खुला है.
स्टॉक मार्केट लाइव: Powerica Limited की आज लिस्टिंग हो रही है. कंपनी का IPO कुल मिलाकर 1.53 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी रही. QIB कैटेगरी 4.74 गुना भरी, जबकि NII सेगमेंट में 47% और रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 16% रही.



