Trump Causes a Scandal: Tells Burqa-Clad Congresswoman, "Goodnight—Let's Go to Bed."

फ्लोरिडा। डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान उन्होंने अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर के बोलने के तरीके (एक्सेंट) की अजीबोगरीब नकल उतारी। इस वाकये के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने एक बार फिर इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप लगाया।

उसने अपने भाई से शादी की…, ट्रंप का सनसनीखेज दावा
भाषण के दौरान जब ट्रंप इल्हान ओमार का जिक्र कर रहे थे, तो उन्होंने उनकी नागरिकता और अमेरिका आने के तरीके पर सवाल उठाए। ट्रंप ने एक पुरानी और विवादित अफवाह को मंच से दोहराते हुए कहा: मुझे लगता है कि उसने अपने भाई से शादी की है, जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है। हालांकि, सच कहूं तो यह एक प्यारी जोड़ी है, लेकिन यह थोड़ा सा गैरकानूनी है।

मंच से की मिमिक्री और उड़ाया मजाक
ट्रंप सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस कथित रिश्ते का मंच से मजाक उड़ाते हुए एक काल्पनिक बातचीत की नकल भी उतारी। ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा: ‘डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। गुडनाइट, भाई। चलो बेड पर सोने चलते हैं।’ इस बयान पर वहां मौजूद भीड़ में हलचल मच गई। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने अपनी नफरत जाहिर करते हुए कहा: क्या वह घिनौनी नहीं है? मैं उसे देखना भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

क्या है ‘ब्रदर’ वाले बयान के पीछे की कहानी?
ट्रंप की इस टिप्पणी के पीछे एक पुराना विवाद जुड़ा हुआ है। दरअसल, कंजरवेटिव्स (रूढ़िवादी गुट) लंबे समय से यह दावा करते रहे हैं कि इल्हान उमर ने अपने ही भाई के साथ शादी की थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ट्रंप का रैली में इल्हान उमर के एक्सेंट की नकल करते हुए खास तौर पर ‘ब्रदर’ शब्द का इस्तेमाल करना, सीधे तौर पर कंजरवेटिव्स के उसी दावे की तरफ इशारा करता है।

सोमालिया के बहाने इल्हान ओमार पर तीखा प्रहार
इसके बाद ट्रंप ने सांसद इल्हान ओमार और उनके मूल देश सोमालिया पर भी कड़ा निशाना साधा। ट्रंप ने व्यंग्यात्मक लहजे में सोमालिया को एक ‘खूबसूरत जगह’ बताया, लेकिन तुरंत बाद कहा कि वहां न कोई सरकार है और न ही कोई सेना; वहां सिर्फ गरीबी, प्रदूषण और अपराध का बोलबाला है।

इल्हान ओमार पर व्यक्तिगत हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि ओमार एक ऐसे देश से आती हैं जिसकी हालत दुनिया में सबसे खराब है, और वे अमेरिका आकर यहां के लोगों को सिखाती हैं कि देश को कैसे चलाना चाहिए। ट्रंप ने ओमार को पाखंडी करार दिया और उनके संवैधानिक अधिकारों की मांग करने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें देश से बाहर निकालने की बात कही।

ट्रंप ने एक कथित घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले महीने ओमार ने एक जगह अपनी संपत्ति 38 मिलियन डॉलर घोषित कर दी थी। लेकिन, जब कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस पर जांच शुरू की, तो अचानक उनकी संपत्ति घटकर 80,000 डॉलर से भी कम हो गई और ओमार ने इसे महज एक अकाउंटिंग की गलती बता दिया।

ये भी पढ़ें:US-ईरान में कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप बोले- तेहरान के नए प्रस्ताव से खुश नहीं
अपने भाषण का समापन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि ऐसे लोगों का पूरा जीवन ही धोखाधड़ी और घोटालों पर आधारित होता है। उन्होंने अपने समर्थकों के बीच यह स्पष्ट संदेश दिया कि हमें ऐसे लोगों को अपने देश से बाहर निकाल देना चाहिए।