
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी बोट के पलटने से कई श्रद्धालुओं के डूबने की खबर है। पंजाब से आए भक्त नाव में सवार थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
नाव पलटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक छह लोगों के शव निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। घटना को लेकर मथुरा डीएम सीपी सिंह ने बताया कि प्रशासन की टीम लगातार गहरे पानी में डूबे श्रद्धालुओं की तलाश कर रही है। रेस्क्यू अभियान में तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डीएम ने अब तक छह मौतों की पुष्टि की है। इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।






